रूस का यूक्रेन पर रातभर ड्रोन हमला: रसद केंद्रों, बंदरगाहों और सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना, मालवाहक जहाज क्षतिग्रस्त

वोडाफोन डेटा सेंटर व यूक्रेनी सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर निशाना

रूस का यूक्रेन पर रातभर ड्रोन हमला: रसद केंद्रों, बंदरगाहों और सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना, मालवाहक जहाज क्षतिग्रस्त
रूसी सेना ने रात भर मानवरहित हवाई वाहनों (UAV) से कीव में वोडाफोन के डेटा प्रोसेसिंग केंद्र सहित यूक्रेनी रसद केंद्रों, बंदरगाहों और समुद्री अवसंरचना पर भीषण हमले किए। इन हमलों में ओडेसा और किलिया बंदरगाह पर नौसैनिक ठिकाने, ड्रोन गोदाम और सैन्य उपकरण ले जा रहा मालवाहक जहाज क्षतिग्रस्त हुआ है।

माॅस्को। रूसी सेना ने यूक्रेनी सेना की मदद करने वाले रसद केंद्रों, बंदरगाह एवं परिवहन अवसंरचनाओं, संचार केंद्रों और समुद्री जहाजों पर मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) से पूरी रात हमले जारी रखे। यह जानकारी स्पुतनिक ने रविवार को दी। इसमें कहा गया है कि कीव में वोडाफोन के डेटा प्रोसेसिंग केंद्र पर हमला किया गया। यह उन सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है जो यूक्रेनी सशस्त्र बलों को मोबाइल संचार एवं हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं देती हैं, जिसमें खुफिया डेटा का प्रेषण भी शामिल है।

वहीं कीव इलाके में, क्रासिलोव्का में ज़ालमर ग्रुप के रस केंद्र को निशाना बनाया गया, जहां यूक्रेनी सेना के लिए पश्चिमी सैन्य मदद का भंडारण एवं वितरण किया जाता है। निकोलायेव में दो गोदामों पर हमला किया गया जिनमें मानवरहित हवाई वाहन और उनके हथियार रखे हुए थे।

ओडेसा क्षेत्र में, इलिचोव्का में ड्रोन कालिनश रसद केंद्र पर हमला किया गया, जहां एफपीवी इंटरसेप्टर रखे गए थे। किलिया बंदरगाह पर, यूक्रेनी नौसेना के "वोस्तोक" नौसैनिक अड्डे के मुख्यालय, यूक्रेन की राज्य सीमा सेवा के एक बेसिंग पॉइंट, यूक्रेनी सेना के सैन्य उपकरणों के लिए निर्धारित चार भंडारण स्थल और बर्थिंग अवसंरचना सुविधाओं पर हमला किया गया। इसके अलावा, एक खाली मालवाहक जहाज समुद्र में पारगमन के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया, जो यूक्रेनी सेना के लिए ओडेसा बंदरगाह पर सैन्य उपकरण और दोहरे उपयोग वाले माल की आपूर्ति कर रहा था।

Post Comment

Comment List

Latest News

भरतपुर में सूखे कुएं से नकली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद, 150 से अधिक पेटियों में नामी कंपनियों के नकली ब्रांड भरतपुर में सूखे कुएं से नकली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद, 150 से अधिक पेटियों में नामी कंपनियों के नकली ब्रांड
राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना सदर थाना पुलिस और SDRF ने खटनावली गांव में एक सूखे कुएं से 150...
आतंकवाद से समझौता नहीं, आत्मरक्षा का अधिकार कायम, सुधार आधारित बहुपक्षवाद का समर्थक है भारत: जयशंकर
दिया कुमारी ने ग्रीन फिट हाफ मैराथन सीजन-तृतीय को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मायावती का बड़ा संगठनात्मक फैसला: बसपा को तीन सेक्टर में बांटा, बारिश-तूफान प्रभावितों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं से अपील
एसआईआर को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा- निर्वाचन आयोग के संयुक्त बयान से स्थिति स्पष्ट
जापानी पर्यटकों की राजस्थान में सोलो ट्रेवल में बढ़ी रुचि,  पैलेस ऑन व्हील्स बनी आकर्षण का केंद्र 
रूस का यूक्रेन पर रातभर ड्रोन हमला: रसद केंद्रों, बंदरगाहों और सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना, मालवाहक जहाज क्षतिग्रस्त