सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- राहुल का बयान देश को अस्थिर करने के खतरनाक मंसूबों वाली मानसिकता का सरेआम प्रदर्शन

सुधांशु त्रिवेदी ने बताया 'टूलकिट पॉलिटिक्स'

सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- राहुल का बयान देश को अस्थिर करने के खतरनाक मंसूबों वाली मानसिकता का सरेआम प्रदर्शन
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" के दावे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे देश को अस्थिर करने की सोची-समझी 'टूलकिट पॉलिटिक्स' करार दिया। त्रिवेदी ने कहा कि भारत की राष्ट्रवादी जनता कांग्रेस की हर साजिश को नाकाम करेगी।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मोदी सरकार को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को देश को अस्थिर करने के खतरनाक मंसूबों वाली मानसिकता का सरेआम प्रदर्शन करार दिया है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में दावा किया कि अगले एक साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की की विदाई तय है और इसका कारण बढ़ती आर्थिक असंतोष होगी। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में मोदी सरकार गिर जाएगी।

राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए त्रिवेदी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी का बयान महज़ राजनीतिक हताशा की अभिव्यक्ति नहीं है, बल्कि यह भारत को अस्थिर करने के खतरनाक मंसूबों वाली मानसिकता का सरेआम प्रदर्शन है। जब भी देश ने वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति मज़बूत की है, भारत की अर्थव्यवस्था नयी ऊंचाइयों पर पहुंची है और दुनिया ने भारत के नेतृत्व को सराहा है, तब-तब भारत-विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों ने देश को बदनाम करने के अभियान चलाए हैं और कांग्रेस ने हमेशा उन्हें समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक चुनावों में राहुल गांधी की लगातार हार की वजह हालिया विधानसभा चुनावों के दौरान नाममात्र की रैलियां करना, उसी समय आराम से विदेश यात्राओं पर निकल जाना और बिना किसी मेहनत के चुनाव जीतने के सपने देखना है। भाजपा नेता ने कहा, "अब, कांग्रेस 'अराजकता की राजनीति' पर उतर आयी है। विदेशी धरती से भारत की संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करना, राष्ट्र-विरोधी बातों को हवा देना और भारत में अस्थिरता की भविष्यवाणी करना ये महज़ संयोग नहीं हैं, बल्कि एक सोची-समझी 'टूलकिट पॉलिटिक्स' का हिस्सा हैं।"

उन्होंने कहा, "देश के 1.4 अरब लोग प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर खड़े हैं। भारत की राष्ट्रवादी जनता कांग्रेस और 'टूलकिट गैंग' की हर साज़िश का लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देती रहेगी और 'इंडिया गठबंधन' की भारत को आग में झोंकने की किसी भी साज़िश को कभी कामयाब नहीं होने देगी।" उन्होंने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार कहते हैं, उनका असली चेहरा अब हर भारतीय के सामने बेनकाब हो चुका है।

Read More तृणमूल कांग्रेस को झटका : 2 वरिष्ठ नेताओं ने छोड़े पद, इस्तीफे की घोषणा

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश