तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE : अभिनेता विजय की टीवीके को भारी बढ़त, पार्टी का राज्य में बड़ा उलटफेर; अन्नाद्रमुक को दी कड़ी टक्कर

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चुनाव हारे

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE : अभिनेता विजय की टीवीके को भारी बढ़त, पार्टी का राज्य में बड़ा उलटफेर; अन्नाद्रमुक को दी कड़ी टक्कर
तमिलनाडु की 234 सीटों पर मतगणना के शुरुआती रुझानों में अभिनेता विजय की पार्टी TVK और AIADMK के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। सत्तारूढ़ DMK फिलहाल तीसरे स्थान पर खिसकती नजर आ रही है। विजय की पार्टी ने कई प्रमुख सीटों पर बढ़त बनाकर राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर करने के संकेत दिए हैं।

नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानभा चुनाव के परिणाम को लेकर मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर और उसके बाद ईवीएम की मतगणना की गई। तमिलानाडु विधानसभा चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रूझानों में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके को बढ़त मिली है। दूसरे नंबर पर AIADMK-BJP गठबंधन है। वहीं, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी DMK तीसरे नंबर पर प्रदर्शन कर रही है। स्टालिन को चुनावी मैदान में हार का सामना करना पड़ा है। राज्य में विजय की पार्टी ने मजबूती से चुनाव लड़ा और मजबूत विपक्ष के रूप में अपनी पहचान बनाई है। विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया। 

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार मतगणना के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गयी थी। सभी मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राष्ट्रव्यापी बहस के बीच तमिलनाडु की विधानसभा के चुनावों में मतदाताओं ने मतदान में बढ़चढ़कर भाग लिया था।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 23 अप्रैल को एक चरण में हुए मतदान में सभी 234 सीटों पर कुल 84.93 प्रतिशत वोट पड़े। राज्य में कुल 4023 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमाया। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ द्रविण मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले गठबंधन और विपक्षी अन्ना द्रमुक- भाजपा गठबंधन के बीच रहा। इस बार अभिनय की दुनिया से तमिलनाडु की राजनीति के अखाड़े में उतरे सी जोसफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने कुछ सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय बनाया।

                                  कुल सीट: 234                          बहुमत : 118  

Read More ट्रंप का बड़ा ऐलान! इस साल उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से फिर मुलाकात करेंगे, परमाणु हथियारों पर भी किया बड़ा दावा

पार्टी आगे जीते कुल
डीएमके+ 59 4 63
अन्नाद्रमुक+ 52 0 52
टीवीके 106 1 107
अन्य 10 0 10 

 

Read More मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनियों के सीईओ से की चर्चा : कई देश अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश करने की स्थिति में नहीं, कहा- भारत के पास अपनी स्थिति मजबूत करने का बड़ा अवसर

  • टीवीके को जोरदार बढ़त

तमिलनाडु विधानसभा के चुनावों की मतगणना में पूर्वाह्न 11 बजे तक के प्राप्त रूझानों में तमिलागा वेट्ट्री कषगम (टीवीके) ने बड़ा उलटफेर करते हुए 109 सीटों पर बढ़त बनायी है। चुनाव आयोग के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे तक 234 में से 233 सीटों के रूझान प्राप्त हुये है जिनमें टीवीके 109 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्नाद्रमुक 62 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। इस चुनाव में टीवीके ने अन्नाद्रमुक को कड़ी टक्कर दी है। द्रमुक 41 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। पीएमके छह सीटों पर, कांग्रेस पांच, भाजपा तीन, भाकपा दो, माकपा एक अन्य चार सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Read More शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, बोले- चुनाव हारने के बाद तृणमूल बिखरी, बंगाल में नहीं चलेगा क्षेत्रवाद

तमिलनाडु में भी रूझानों में एग्जिट पोल के विपरीत भारी उलट फेर देखने को मिला है। राज्य में अभी तक रूझानों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत के संकेत नहीं हैं लेकिन विधानसभा की 234 में से 224 सीटों के रूझानों में टी वी के अप्रत्याशित रूप से110 सीटों से साथ सबसे आगे है। अन्नाद्रमुक दूसरे स्थान पर 57 सीटों पर तथा सत्तारूढ द्रमुक 48 सीटों पर आगे रहते हुए तीसरे स्थान पर है। कांग्रेस 4 तथा पीएमके 5 सीट पर आगे है। पिछले चुनाव में द्रमुक गठबंधन को 158 जबकि अन्नाद्रमुक गठबंधन को 69 सीटें मिली थी।

टीवीके को 103 सीटों पर बढ़त

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की मतगणना में अब तक घोषित नतीजों और रूझानों में अभिनेता विजय की पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कषगम (टीवीके) बड़ा उलटफेर के साथ 234 में से एक सीट जीत ली है और 103 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। टीवीके पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी है और बड़ा उलटफेर करते हुये दिखाई दे रही है। चुनाव आयोग के अनुसार अपराह्न तीन बजे तक सभी 234 सीटों के रूझान एवं नतीजों में द्रमुक ने तीन जीत ली हैं और 56 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। उसकी सहयोगी

कांग्रेस ने एक सीट जीत ली है और चार सीटों पर बढत बनाये हुये है। अन्नाद्रमुक 49 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। इसके अलावा पीएमके पांच सीटों पर, डीएमडीके, आईयूएमएल, भाजपा, वीकेसी, भाकपा दो-दो सीटों पर आगे चल रही है। माकपा और एक अन्य दल एक-एक सीट पर बढ़त बनाये हुये हैं। राज्य के काेलाथुर विधानसभा सीट में 22 मे से 16 राउंड की मतगणना के बाद द्रमुक अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एम के स्टालिन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी टीवीके के. वीएस बाबू से 7074 मतों से पीछे चल रहे हैं। एडापड्डी विधानसभा सीट पर 25 में से 20 राउंड की मतगणना पूरी होने तक अन्नाद्रमुक उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री और तमिलनाडु विधान सभा में विपक्ष के नेता ई पलानीस्वामी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार प्रेमकुमार के. से 78058 मतों से आगे चल रहे हैं। 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम