होर्मुज़ जलडमरूमध्य में टैंकर पर अज्ञात प्रक्षेप्य से हमला, कर्मचारी दल के दो सदस्य घायल

सैन्य अधिकारी घटना की जांच

होर्मुज़ जलडमरूमध्य में टैंकर पर अज्ञात प्रक्षेप्य से हमला, कर्मचारी दल के दो सदस्य घायल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक व्यावसायिक जहाज पर अज्ञात प्रक्षेप्य (मिसाइल/ड्रोन) से हमला हुआ। यूकेएमटीओ के अनुसार, हमले में चालक दल के दो सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। हमले के बावजूद जहाज अपने अगले बंदरगाह की ओर आगे बढ़ रहा है और सैन्य अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

तेहरान। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक जहाज पर सोमवार को हुए अज्ञात हमले में कर्मचारी दल के दो सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। ब्रिटेन के जहाजरानी व्यापार संचालन (यूकेएमटीओ) ने यह जानकारी दी है।

यूकेएमटीओ ने कहा कि उसे होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक जहाज के संबंध में जानकारी मिली। बयान में कहा गया, "सैन्य अधिकारियों ने यूकेएमटीओ को जानकारी दी है कि रणनीतिक जलमार्ग से गुज़र रहे एक जहाज़ पर अज्ञात प्रक्षेप्य से हमला हुआ है।"

घटना में कर्मचारी दल के दो सदस्यों को मामूली चोटें आईं लेकिन इसके बावजूद जहाज अगले बंदरगाह की ओर बढ़ता रहा। संबंधित अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। टैंकर या हमले के संबंध में कोई जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

फतेहपुर: एमएलसी चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का गंभीर आरोप, कहा- 'बूथ लूटने आए हैं भाजपाई' फतेहपुर: एमएलसी चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का गंभीर आरोप, कहा- 'बूथ लूटने आए हैं भाजपाई'
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फतेहपुर में एमएलसी चुनाव के दौरान भाजपा और उसके सहयोगियों पर बूथ लूटने...
Weather Update : आज श्रीगंगानगर में तेज हवा के साथ हुई बारिश, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
एक नवंबर से शुरू होगा सहकार दीपोत्सव, जयपुरवासियों को सस्ती दरों पर मिलेंगे पटाखे
चीन सीमा पर तनाव और व्यापार घाटे को लेकर खरगे का केंद्र पर हमला, पूछा- क्या एक और टकराव की तैयारी?
ट्रंप ने अमेरिकी तेल और रिफाइनिंग को बढ़ावा देने के लिए शीत युद्ध के दौर के कानून का किया इस्तेमाल, कुछ पाबंदियों में दी ढील 
Voice of Youth : स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास, दिनचर्या में बदलाव से संवरेगी सेहत
राजस्थान पुलिस की निधि कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत की महिला टीम की कप्तान