ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- होर्मुज जलडमरूमध्य अब कहलाएगा ट्रंप जलडमरूमध्य, ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका जीत रहा है

ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका की जीत तय

ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- होर्मुज जलडमरूमध्य अब कहलाएगा ट्रंप जलडमरूमध्य, ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका जीत रहा है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ युद्ध जीत रहा है और होर्मुज जलडमरूमध्य पर उनका नियंत्रण है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अब इसे 'ट्रंप जलडमरूमध्य' कहेगा। साथ ही उन्होंने नतांज परमाणु ठिकाने के पास पिकएक्स पहाड़ पर हलचल दिखने पर ईरान को चेतावनी दी।

टेक्सास। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका अब होर्मुज जलडमरूमध्य को ट्रंप जलडमरूमध्य कहेगा क्योंकि अमेरिका ईरान के खिलाफ इस युद्ध को जीत रहा है। ट्रंप ने कहा, ईरान के खिलाफ युद्ध में हमारी जीत होते ही तेल के दाम नीचे आएंगे। हम इसे जीतेंगे, बल्कि जीत ही रहे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य पर हमारा नियंत्रण है। मुझे लगता है कि हमें इसे ट्रंप जलडमरूमध्य बुलाना चाहिए। मुझे इससे कुछ तो मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा, देवियों और सज्जनों, मैं एक ऐलान करना चाहता हूं। हम उसे ट्रंप जलडमरूमध्य कहेंगे। मुझे यकीन है कि ईरानी नेताओं को यह जानकर बहुत खुशी होगी। ट्रंप ने कहा कि ईरान धराशाई हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका ईरान के नतांज परमाणु ठिकाने वाले पिकएक्स पहाड़ पर हमला कर सकता है, क्योंकि वहां कुछ हलचल देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि अमेरिका क्षेत्र में हर हलचल से वाकिफ है। 

उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि क्या हो रहा है। मैं ईरान को सलाह दूंगा कि वे कुछ कोशिश न करें, क्योंकि फिर हमें उन पर करारा प्रहार करना पड़ेगा। हमारे पास कोई और विकल्प नहीं है। हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दे सकते। उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने 22 जून 2025 को ईरान के नतांज परमाणु ठिकाने पर हमला किया था और दावा किया था कि इस हमले में ईरान की परमाणु इकाई तबाह हो गयी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद
जयपुर के बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन 'नेप कॉन 2026' में विशेषज्ञों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा निकला जुमला! अखिलेश ने भाजपा को घेरा
सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
नेपाल बॉर्डर से इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कई मामलों में चल रहा था वांछित
कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर
लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ
28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, Mumbai Airport से वकील रशेष शाह गिरफ्तार