डिजिटल भुगतान क्रांति में बदलाव लाने वाली ताकत है यूपीआई : इसकी पहुंच हर भारतीय के लिए गर्व की बात, UPI को लेकर और क्या-क्या बोले मोदी……..

भारत के डिजिटल भुगतान के सफऱ में एक बड़ा मोड़ साबित हुआ

डिजिटल भुगतान क्रांति में बदलाव लाने वाली ताकत है यूपीआई : इसकी पहुंच हर भारतीय के लिए गर्व की बात, UPI को लेकर और क्या-क्या बोले मोदी……..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीआई के 10 साल पूरे होने पर इसे भारत की डिजिटल भुगतान क्रांति का बड़ा मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि यूपीआई ने बड़े कारोबार से लेकर छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों तक कैशलेस भुगतान आसान बनाया। स्मार्टफोन और इंटरनेट के विस्तार से यूपीआई गांवों-कस्बों तक पहुंचा और रोजमर्रा के लेन-देन का तरीका बदल दिया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के 10 साल के सफर की तारीफ करते हुए इसे देश की डिजिटल भुगतान क्रांति में एक क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली ताकत करार दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसका जबरदस्त विस्तार और पहुंच हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। मोदी ने मंगलवार को 'एक्स पर एक पोस्ट में पिछले 10 सालों में यूपीआई के सफऱ का स्मरण किया और लोगों से यह बताने को कहा कि इस डिजिटल भुगतान प्रणाली ने उनकी जिंदगी कैसे बदली है। उन्होंने कहा, एक दशक पहले यूपीआई की शुरुआत की गयी थी, जो भारत के डिजिटल भुगतान के सफऱ में एक बड़ा मोड़ साबित हुआ।

उन्होंने कहा, यूपीआई का विशाल विस्तार और पहुच ऐसी चीज है, जिस पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपने अनुभव साझा करने और यह बताने का आग्रह किया कि इस प्लेटफ़ॉर्म का उनके रोजमर्रा के जीवन पर क्या असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि यूपीआई भारत के डिजिटल भुगतान अवसंरचना का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा है। यह उपयोगकर्ताओं को मोबाइल एप्लिकेशन और दूसरे डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के जरिए बैंक खातों के बीच तुरंत पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। इसके ते•ाी से विस्तार ने देश भर में लोगों, व्यवसायों और व्यापारियों के रोजमर्रा के लेन-देन के तरीके को बदल दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों से लेकर आस-पास की दुकानों और सड़क किनारे सामान बेचने वालों तक यूपीआई ने डिजिटल और कैशलेस भुगतान को ज्यादा आसान और सुलभ बनाने में मदद की है। स्मार्टफोन और इंटरनेट की पहुंच बढ़ने के साथ ही यह प्लेटफ़ॉर्म बड़े शहरों से आगे बढ़कर छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों तक भी पहुंच गया है। सरकार ने अक्सर यूपीआई को भारत के डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और प्रौद्योगिकी आधारित एवं आर्थिक रूप से समावेशी अर्थव्यवस्था बनाने की कोशिशों की एक बड़ी सफलता के तौर पर पेश किया है।

मोदी की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आयी हैं, जब सरकार डिजिटल वित्तीय सेवाओं के विस्तार और औपचारिक भुगतान प्रणाली तक पहुंच को मजबूत करने पर लगातार जोर दे रही है, और यूपीआई अब भारत के व्यापक डिजिटल बदलाव में अहम भूमिका निभा रहा है। 

Read More खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय