बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू: क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जानें कब आएगा रिजल्ट ?

बिहार में 5 सीटों के लिए मतदान शुरू

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू: क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जानें कब आएगा रिजल्ट ?

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए विधानसभा में मतदान जारी है। नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और अन्य दिग्गजों ने वोट डाला। राजग ने सभी सीटों पर जीत का भरोसा जताया है, जबकि विपक्ष ने अमरेंद्र धारी सिंह को उतारा है। शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे। आज से खाली हो रही सीटों पर शक्ति प्रदर्शन जारी है।

पटना। बिहार से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए यहां मतदान सोमवार सुबह नौ बजे शुरू हुआ। विधानसभा परिसर में आज सुबह से ही मतदान के लिए  विधायकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायक मतदान शुरु होने से पहले ही कतार में लगे हुए दिखे, वहीँ महागठबंधन के विधायकों का नेतृत्व करने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कतार में खड़े दिखे।

मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सभी पांचों सीटें राजग जीत रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग हो जाया करती है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, हमारे विधायक आराम से चारो तरफ घूम रहे हैं। विपक्ष अपने विधायक होटल में जमा कर रखने की कोशिश कर रहा था, फिर भी कुछ विधायक गायब हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा'ऑल इज वेल'।

बिहार से आज हो रहे राज्यसभा चुनाव में कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के दो-दो उम्मीदवार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक-एक उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश राम, जदयू की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश और रामनाथ ठाकुर मैदान में हैं, जबकि राजग के पांचवे उम्मीदवार  राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा हैं। विपक्ष के प्रतिनिधि के रूप में महागठबंधन ने अमरेंद्र धारी ङ्क्षसह को चुनावी मैदान में उतारा है।

उल्लेखनीय है कि, बिहार से राज्यसभा की पाँच सीटें नौ अप्रैल को खाली हो रही हैं, जिनमें जदयू के रामनाथ ठाकुर और हरिवंश नारायण सिंह, राजद के अमरेंद्र धारी सिंह और प्रेमचंद गुप्ता तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नाम शामिल हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना के बाद आज ही परिणामों की घोषणा की जाएगी।

Read More ओवरलोड वाहनों से 4 गुना तक होगी शुल्क वसूली : टोल नाकों पर ही होगा वजन मापन, जानें नए नियमों की प्रमुख बातें

Post Comment

Comment List

Latest News

एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद
राजस्थान में एटीएस और भादरा पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर मुख्य आरोपी कुलदीप शर्मा...
सम्मान निधि रुकने से किसान परेशान : पहले से झेल रहे बारिश की मार, जूली ने कहा- भुगतान रुकने से बढ़ रही उनकी परेशानी
अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और जीपीएस ट्रैकिंग करने के निर्देश, आदेशों के उल्लंघन को मानेंगे अवमानना
आरपीएससी ने जारी किया आरएएस भर्ती परीक्षा का परिणाम, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई को मिली पहली रैंक
पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा
पश्चिम बंगाल में सीएम का चुनावी दौरा : घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही ममता सरकार, कहा- भाजपा का संकल्प स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास