कार्यकर्ताओं की क्षमता का इस्तेमाल सत्ता में वापसी के लिए करना है, अधिवेशन का संदेश पूरे देश तक ले जाएं कार्यकर्ता : खरगे

गुजरात प्रदेश कांग्रेस की टीम को मैं बधाई देता हूँ

कार्यकर्ताओं की क्षमता का इस्तेमाल सत्ता में वापसी के लिए करना है, अधिवेशन का संदेश पूरे देश तक ले जाएं कार्यकर्ता : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात के अहमदाबाद में 8 तथा 9 अप्रैल को आयोजित पार्टी के अधिवेशन की सफलता का श्रेय गुजरात प्रदेश कांग्रेस को देते हुए कहा है

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात के अहमदाबाद में 8 तथा 9 अप्रैल को आयोजित पार्टी के अधिवेशन की सफलता का श्रेय गुजरात प्रदेश कांग्रेस को देते हुए कहा है कि पार्टी के इन कार्यकर्ताओं में गजब की क्षमता है और इसका इस्तेमाल सत्ता में वापसी के लिए करना है। खरगे ने आयोजन के लिए गुजरात प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को विशेषतौर पर बधाई दी और कहा कि उनमें असीम क्षमता है और इसका इस्तेमाल कांग्रेस की वापसी के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की सरकार नहीं है लेकिन गुजरात कांग्रेस की टीम ने प्रतिकूल परिस्थितयों में भी यह सफल आयोजन कर अपनी ने असाधारण क्षमता का परिचय है। खरगे यहां जारी एक वीडिया सेंदेश में कहा कि “मैं अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन का सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए देश भर के कांग्रेस के साथियों को बधाई और धन्यवाद देता हूं। विशेष तौर पर गुजरात प्रदेश कांग्रेस की टीम को मैं बधाई देता हूँ, जिन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों और हमारी सरकार न होने के बावजूद समर्पण के साथ इसे सफल बनाने में रात दिन का श्रम किया। हर कार्यकर्ता को हमारी बधाई।”

उन्होंने कहा कि “इस मौके पर कांग्रेस के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल के नेता, कांग्रेस सचिवों को विशेष तौर पर शुभकामना। कई वर्षों से गुजरात में कांग्रेस विपक्ष में है। फिर भी ये बहुत कामयाब आयोजन रहा। इसका संदेश देश से आए कांग्रेस सदस्य अपने इलाकों में पहुंचाएंगे।” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि “इस अधिवेशन को सफल बनानेवाले गुजरात के साथियों को मैं कहना चाहूंगा कि आपमें गजब की संगठन क्षमता है। आप घरों से बाहर निकलिए। बदलाव आपकी प्रतीक्षा में है।

Tags: workers  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प