पत्नी की तलाश में ससुराल पहुंचा युवक : जवाब नहीं मिला तो टावर पर चढ़ा, रातभर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

युवती से किया था प्रेम विवाह

पत्नी की तलाश में ससुराल पहुंचा युवक : जवाब नहीं मिला तो टावर पर चढ़ा, रातभर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
पत्नी के घर छोड़कर जाने और ससुराल पक्ष पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए फतेहगढ़ साहिब निवासी सोनी सिंह देर रात बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। एसी मैकेनिक सोनी ने पत्नी के बेटे और डेढ़ लाख रुपये लेकर जाने का दावा किया। पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड रातभर उसे सुरक्षित नीचे उतारने में जुटे रहे।

मोहाली। पंजाब के मोहाली में पत्नी और ससुराल पक्ष से परेशान आकर एक युवक सोमवार देर रात बीएसएनएल एक्सचेंज के टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने रातभर युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मंगलवार सुबह तक टावर पर ही डटा रहा। युवक की पहचान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब निवासी सोनी सिंह के रूप में हुई है, जो एसी रिपेयरिंग का काम करता है। टावर पर बैठे युवक ने एक वीडियो भी बनाया। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी घर से बेटे और करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर चली गई है तथा ससुराल पक्ष उसकी कोई मदद नहीं कर रहा।

सोनी ने बताया कि उसने 28 मई 2014 को खरड़ के गांव रोड़ा की रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे हैं। उसका कहना है कि कुछ दिन पहले उसने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ चैटिंग करते हुए देखा था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। युवक के अनुसार सोमवार दोपहर उसकी पत्नी छोटे बेटे और घर में रखी नकदी लेकर चली गई, जब वह पत्नी की तलाश में ससुराल पहुंचा, तो उसे बताया गया कि वह वहां नहीं है। सोनी ने आरोप लगाया कि पहले भी कई बार ससुराल पक्ष उसकी पत्नी को अपने पास रखता रहा है और इस बार भी उसे जानबूझकर छिपाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं तथा युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं।

 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान आवासन मंडल : चार आवासीय अभियंताओं का सम्मान, 31 जुलाई को हो रहे हैं सेवानिवृत्त राजस्थान आवासन मंडल : चार आवासीय अभियंताओं का सम्मान, 31 जुलाई को हो रहे हैं सेवानिवृत्त
राजस्थान आवासन मंडल के चार अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति एवं...
कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं, केवल हंगामा करना उसकी राजनीति: मदन राठौड़
बाजार में सीमित उतार-चढ़ाव के बीच प्रमुख सूचकांकों में हल्की गिरावट, आईटी शेयरों में दिखा निवेशकों का आकर्षण
दीर अल-बलाह में इज़रायली कार्रवाई तेज, आईडीएफ ने हमास के सुरक्षा प्रमुख को मार गिराने का दावा किया
केशव मौर्य का बड़ा बयान, बोले- छात्र आंदोलन में हिंसा करने वालों पर कानून के तहत होगी कड़ी कार्रवाई
बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा
गर्भवतियों को अब बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा खून, मातृ मृत्यु रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला