जेलेंस्की युद्ध रोकने पर दें ध्यान, अमेरिका ने नहीं रोकी कोई खुफिया मदद: मार्को रुबियो

इंटेलिजेंस रोकने के यूक्रेनी दावों पर अमेरिका का इनकार

जेलेंस्की युद्ध रोकने पर दें ध्यान, अमेरिका ने नहीं रोकी कोई खुफिया मदद: मार्को रुबियो
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यूक्रेन के साथ खुफिया जानकारी साझा करने में रोक लगाने के दावों को पूरी तरह खारिज किया है। उज्बेकिस्तान दौरे पर रुबियो ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से युद्ध खत्म करने पर ध्यान देने का आह्वान किया, जबकि डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की पर शांति समझौते में अरुचि का आरोप लगाया।

ताशकंद। अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली खुफिया जानकारी पर रोक लगाने के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को इस बात से इनकार किया कि यूक्रेन के साथ खुफिया जानकारी साझा करने पर कोई रोक लगाई गई थी। उन्होंने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से रूस के साथ युद्ध समाप्त करने पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। यूक्रेन के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि रूस के मिसाइल हमलों का मुकाबला करने में मदद के लिए अमेरिका ने कुछ समय के लिए खुफिया जानकारी भेजना रोक दिया था, रुबियो ने पत्रकारों से कहा, इसमें कोई रोक नहीं लगी थी।

रुबियो ने ये बातें उजबेकिस्तान दौरे पर कही। इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रविवार को अमेरिकी मीडिया से कहा था कि तीन दिन के निलंबन के बाद अमेरिका ने यह रोक हटा ली है। उज्बेकिस्तान दौरे पर गए रुबियो से जब यूक्रेन के उन दावों के बारे में पूछा गया कि अमेरिका ने रूसी मिसाइल हमलों से जुड़ी खुफिया जानकारियां देना तीन दिनों के लिए रोक दिया था, तो उन्होंने कहा, अमेरिका की तरफ से ऐसी कोई रोक नहीं लगाई गई थी। श्री रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मुख्य उद्देश्य इस युद्ध का अंत करना है। उन्होंने कहा, जेलेंस्की, रूस और हम सभी को जिस एक बात पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। वह है इस पांच वर्ष पुराने युद्ध को खत्म करना। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसी को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है।

दूसरी ओर, ट्रंप ने एक बार फिर जेलेंस्की पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर ट्रंप ने लिखा कि वह रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौते की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं लेकिन जेलेंस्की को इसकी कोई परवाह नहीं है। ट्रंप ने आरोप लगाया, सच तो यह है कि यूरोप से मिल रहे भारी-भरकम फंड के दम पर जेलेंस्की इस युद्ध को खत्म ही नहीं करना चाहते। वे जानते हैं कि रूसी डीजल रिफाइनरियों पर हमलों से अमेरिका समेत दुनिया भर के डीजल बाजार को भारी नुकसान पहुंच रहा है, फिर भी वे जानबूझकर उन्हें निशाना बना रहे हैं।

इससे पहले, जेलेंस्की ने दावा किया था कि अमरीका ने तीन दिनों तक खुफिया मदद रोक दी थी, जिससे यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइल हमलों का खतरा बढ़ गया था। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अमरीका ने अब यह रोक हटा ली है और इसके लिए वे आभारी हैं। दूसरी तरफ, अमरीकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने जेलेंस्की के इस दावे को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है। वहीं, एलन मस्क ने भी स्पष्ट किया है कि 'स्टारशील्ड' सैटेलाइट सेवाओं में आई किसी भी रुकावट के लिए अमरीकी सरकार जिम्मेदार होगी।

Read More अमेरिकी वित्त विभाग का बड़ा फैसला, बैंक ऑफ़ अमेरिका पर लगाया 1.21 अरब डॉलर का जुर्माना

अमेरिका के रुख में आ रहे बदलाव और अनिश्चितता को देखते हुए यूक्रेन अब सतर्क हो गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख इहोर जोव्क्वा ने खुलासा किया है कि यूक्रेन ने अमरीकी एयर डिफेंस सिस्टम और 'स्टारलिंक' सैटेलाइट संचार प्रणाली के विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं। यूक्रेन अब यूरोपीय देशों के साथ मिलकर एक नया यूरोपीय एयर डिफेंस सिस्टम विकसित करने के लिए ठोस बातचीत कर रहा है, ताकि अमरीकी सैन्य मदद पर निर्भरता को कम किया जा सके।

Read More अब लकवाग्रस्त भी चल सकेंगे? इस रोबोटिक सूट ने जगाई नई उम्मीद

Post Comment

Comment List

Latest News

Voice of Youth: साइबर ठगों की पहचान होगी आसान, लेकिन ठगी के नए रास्ते निकाल लेंगे शातिर अपराधी! Voice of Youth: साइबर ठगों की पहचान होगी आसान, लेकिन ठगी के नए रास्ते निकाल लेंगे शातिर अपराधी!
इससे उन ठगों तक पहुंचना आसान होगा जिनकी पहचान अब तक मुश्किल थी।
Voice of Youth: त्योहार ऐसा हो, जिसमें रोशनी सबके हिस्से आए
पुतले सही सलामत खड़े होने तक अटकी रहती हैं अधिकारियों की सांसें
किसी को छत, किसी को परिवार, किसी को नई जिंदगी की राह दिखा रहा 'आश्रय'
फोटो प्रदर्शनी में दिखे कैमरे की नजर से आदिवासी जीवन के रंग, कला प्रेमियों को लुभा रही प्रदर्शनी
वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 3 अन्य घायल
मुख्यमंत्री ने राजराजेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन कर मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद