सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के आगामी शो 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज' चौहान में सूत्रधार की भूमिका निभायेंगे आशुतोष राणा

शाम 7:30 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के आगामी शो 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज' चौहान में सूत्रधार की भूमिका निभायेंगे आशुतोष राणा

बचपन में मैंने पृथ्वीराज चौहान की वीरता, बुद्धिमत्ता और अद्वितीय साहस की कई कहानियाँ सुनी थीं जिन्होंने मुझ पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आशुतोष राणा सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के आगामी शो चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान में सूत्रधार की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। आशुतोष राणा शो चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान में पृथ्वीराज चौहान के परम मित्र चंद बरदाई की भूमिका में अपने प्रभावशाली स्वर से कथा को स्वर देंगे। अपनी सशक्त आवाज और गूंजते संवादों के लिए अलग पहचान रखने वाले आशुतोष राणा दर्शकों को इस ऐतिहासिक यात्रा से भावनात्मक रूप से जोड़ेंगे और उन्हें उस युग की गहराइयों में ले जाएंगे। उनका यह स्वरूप कथा में गंभीरता, प्रामाणिकता और गौरव का भाव लेकर आएगा।इस शो से जुडऩे पर अपने विचार साझा करते हुए आशुतोष राणा ने कहा इस महान ऐतिहासिक गाथा का सूत्रधार  बनना मेरे लिए अत्यंत गर्व और आनंद का विषय है।

बचपन में मैंने पृथ्वीराज चौहान की वीरता, बुद्धिमत्ता और अद्वितीय साहस की कई कहानियाँ सुनी थीं जिन्होंने मुझ पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। अब उसी महापुरुष की कथा का हिस्सा बनना मेरे लिए अत्यंत विशेष अनुभव है। एक अभिनेता के रूप में मैं सदैव मानता हूँ कि आवाज में अपार शक्ति होती है। इस नैरेशन के माध्यम से मैं इस कहानी में गरिमा, गंभीरता और भावनात्मक गहराई लाने का प्रयास करूंगा। मेरे भीतर जो भावनाएं हैं। वो शक्ति, सम्मान और समर्पण से भरी हैं और यही इस शो की आत्मा से मेल खाती हैं। चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान, चार जून से, हर सोमवार से शुक्रवार, शाम 7:30 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत