मुंबई पुलिस की नई सायबर सुरक्षा पहल का चेहरा बनें आयुष्मान खुराना

धोखेबाजों की आधुनिक तकनीकों से अनजान

मुंबई पुलिस की नई सायबर सुरक्षा पहल का चेहरा बनें आयुष्मान खुराना

सायबर सुरक्षा को लेकर आयुष्मान खुराना ने कहा, ''आज के समय में जब ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम्स बहुत आम हो चुके हैं, सायबर सुरक्षा की अहमियत और भी बढ़ गई है।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना अब मुंबई पुलिस की नई सायबर सुरक्षा पहल का चेहरा बन गए हैं। यह अभियान लोगों को खासकर संवेदनशील और आसानी से निशाना बनने वाले समूहों को साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले धोखाधड़ी के तरीकों से सावधान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। अभियान के तहत जारी एक प्रमोशनल वीडियो में अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना ऑनलाइन सतर्कता बरतने और डिजिटल फ्रॉड से बचने के कुछ आसान लेकिन जरूरी टिप्स साझा करते हैं। अक्सर देखा गया है कि आम लोग ही साइबर अपराधों का शिकार बनते हैं, क्योंकि वे धोखेबाजों की आधुनिक तकनीकों से अनजान होते हैं। इस पहल के माध्यम से मुंबई पुलिस और आयुष्मान खुराना मिलकर लोगों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक और सक्षम बनाना चाहते हैं।

सायबर सुरक्षा को लेकर आयुष्मान खुराना ने कहा आज के समय में जब ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम्स बहुत आम हो चुके हैं, सायबर सुरक्षा की अहमियत और भी बढ़ गई है। ऐसे में सतर्क और जागरूक रहना जरूरी है। मुंबई पुलिस के साथ जुडऩा जिन्होंने हमेशा हमारे शहर के लोगों की सुरक्षा की है मेरे लिए गर्व की बात है। ये हेल्पलाइन और पब्लिक सेफ्टी अनाउंसमेंट लोगों को साइबर अपराधों से बचाने की दिशा में एक शानदार पहल है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में किया बड़ा बदलाव : देश में केंद्रीय सहकारिता विभाग का किया गठन, अमित ने कहा- कभी थी अनियमन की स्थिति  मोदी सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में किया बड़ा बदलाव : देश में केंद्रीय सहकारिता विभाग का किया गठन, अमित ने कहा- कभी थी अनियमन की स्थिति 
देश में जिस तेजी से परिस्थितियां बदलीं, उनके अनुरूप कानून नहीं बदले गए। उस समय कभी भी राष्ट्रीय स्तर पर...
भजनलाल शर्मा ने दी अम्बेडकर जयंती पर शुभकामनाएं : सामाजिक न्याय और समानता के लिए उठाई आवाज, कहा-  कमजोर वर्गों को दिलवाएं उनके अधिकार 
मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार, एक पर था 5 हजार रुपए का ईनाम 
संविधान निर्माण में अंबेडकर की भूमिका अतुल्य : स्वतंत्रता आंदोलन में निभाई सक्रिय भूमिका, देवनानी ने कहा-  पिछड़े और कमजोर वर्ग के अधिकारों के लिए किया संघर्ष
मोदी ने की विक्रमादित्य महानाट्य प्रदर्शनियों की सराहना : सुशासन और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए जाना जाता है उनका शासनकाल, कहा- भारत की न्यायप्रिय परंपरा के थे प्रतीक 
ऑस्ट्रेलिया में अचानक फायरिंग में एक लड़का घायल, गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत
सोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने व्यक्त किया शोक, गहलोत-पायलट ने अर्पित की श्रद्धांजलि