बड़ा फैसला : एसआई भर्ती परीक्षा-2021 दोबारा होगी, पूर्व में दोनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा में शामिल 3.83 लाख अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका

संशोधन की प्रक्रिया 16 से 30 मई तक चलेगी

बड़ा फैसला : एसआई भर्ती परीक्षा-2021 दोबारा होगी, पूर्व में दोनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा में शामिल 3.83 लाख अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका
राजस्थान में SI भर्ती-2021 रद्द, अब सितंबर 2026 में होगी री-एग्जाम। RPSC ने साफ किया—सिर्फ वही 3.83 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जिन्होंने 2021 में दोनों पेपर दिए थे। नए आवेदन नहीं होंगे। 16-30 मई तक आवेदन अपडेट का मौका मिलेगा। 859 पदों वाली भर्ती पेपर लीक विवाद और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची, जहां भर्ती रद्द रखने का फैसला कायम रहा।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद वर्ष-2021 में आयोजित उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। अब यह परीक्षा नए सिरे से होगी। आयोग अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने बताया कि पुन: परीक्षा में केवल वही 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी बैठ सकेंगे, जो पूर्व में हुई लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में शामिल हुए थे। नए आवेदकों को इसमें अवसर नहीं दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सितम्बर-2026 में होना संभावित है। अभ्यर्थियों को उनके पूर्व में भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया जा रहा है। संशोधन की प्रक्रिया 16 से 30 मई तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, पत्राचार का पता, लाइव फोटो, थम्ब इम्प्रेशन, सिग्नेचर संबंधी जानकारियों में बदलाव कर सकेंगे।

पात्रता की शर्तें यथावत

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि अभ्यर्थियों की पात्रता (आयु, आरक्षण और शैक्षणिक योग्यता) का निर्धारण उनके 2021 के आवेदन के समय की स्थिति के आधार पर ही किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन मान्य नहीं होगा।

एक नजर में : सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021

Read More दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना

  •             859 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
  •             20 जुलाई 2021 को जारी हुआ था विज्ञापन, 7.97 लाख ने किया था आवेदन
  •             13 सितम्बर से 15 सितम्बर 2021 तक हुई थी लिखित परीक्षा, 3.83 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल
  •             24 दिसम्बर 2021 को जारी हुआ था लिखित परीक्षा का परिणाम
  •             20 हजार 359 अभ्यर्थी हुए थे शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उत्तीर्ण
  •             12 फरवरी से 18 फरवरी 2022 तक हुई थी शारीरिक दक्षता परीक्षा
  •             11 अप्रैल 2022 को जारी हुआ था शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम
  •             सााक्षात्कार के लिए 3291 अभ्यर्थी हुए थे उत्तीर्ण
  •             23 जनवरी से 29 मई 2023 तक 9 चरणों में हुए थे साक्षात्कार
  •             1 जून 2023 को जारी हुआ था अंतिम परिणाम

कोर्ट में यूं चला मामला

Read More प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : पुष्कर सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, अंत तक नहीं छोड़ा एक-दूजे का हाथ

  •             13 अगस्त, 2024 - एसआईटी ने भर्ती रद्द करने की सिफारिश की, भर्ती रद्द की गुहार के साथ याचिका दायर
  •             18 नवंबर, 6 जनवरी, 9 जनवरी- हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर यथास्थिति के आदेश दिए
  •             10 जनवरी, 2025 - ट्रेनी एसआई की फील्ड ट्रेनिंग पर रोक
  •             21 फरवरी, 5 मई, 15 मई और 16 मई- हाईकोर्ट ने भर्ती रद्द को लेकर सरकार का पूछा रुख
  •             28 जून, 2025 - केबिनेट उप समिति की दूसरी रिपोर्ट पेश
  •             1 जुलाई, 2025 - सरकार ने हाईकोर्ट को भर्ती रद्द नहीं करने की कही बात
  •             14 अगस्त, 2025 - एकलपीठ ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा
  •             28 अगस्त, 2025 - हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती को रद्द कर आयोग अध्यक्ष व सदस्यों पर की टिप्पणी
  •             3 सितंबर, 2025 - ट्रेनी एसआई ने खंडपीठ में अपील दायर की
  •             8 सितंबर, 2025 - खंडपीठ ने भर्ती रद्द करने वाले एकलपीठ के आदेश पर रोक लगाई
  •             24 सितंबर, 2025- सुप्रीम कोर्ट ने खंडपीठ के आदेश पर रोक लगाई
  •             4 अप्रैल, 2026- खंडपीठ ने सरकार व अन्य की अपील खारिज कर एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा
  •             4 मई, 2026 - सुप्रीम कोर्ट ने चयनित अभ्यर्थियों की विशेष अनुमति याचिका को खारिज किया।
Tags: exam

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल