केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : काउंसलर-वेलनेस शिक्षक मूल्यांकन के लिए होगी इनविजिलेशन परीक्षा

बोर्ड करेगा परीक्षा के लिए नामित

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : काउंसलर-वेलनेस शिक्षक मूल्यांकन के लिए होगी इनविजिलेशन परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने संबद्ध स्कूलों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक सुदृढ़ता को बेहतर करने के लिए तैनात काउंसलर एवं वेलनेस शिक्षकों के लिए ऑनलाइन रिमोट इनविजिलेशन परीक्षा शुरू। इसका मुख्य उद्देश्य यह परखना है कि ये शिक्षक छात्रों की भलाई में सहायता के लिए कितने तैयार हैं।

अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने संबद्ध स्कूलों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक सुदृढ़ता को बेहतर करने के लिए तैनात काउंसलर एवं वेलनेस शिक्षकों के लिए ऑनलाइन रिमोट इनविजिलेशन परीक्षा (प्रॉक्टर्ड एसेसमेंट) शुरू की है। इसका मुख्य उद्देश्य यह परखना है कि ये शिक्षक छात्रों की भलाई में सहायता के लिए कितने तैयार हैं। बोर्ड सचिव हिमांशु गुप्ता के अनुसार बोर्ड छात्रों के लिए सहायता प्रणालियों को मजबूत करने के लिए निरंतर काम कर रहा है।

इसी क्रम में स्कूल काउंसलरों और वेलनेस शिक्षकों के लिए यह परीक्षा शुरू की है। इसका उद्देश्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के करीब 10 हजार ऐसे शिक्षकों का चरणबद्ध तरीके से मूल्यांकन करना है, जिसका पहला बैच फरवरी से पहले ही शुरू हो चुका है। यह मूल्यांकन इन काउंसलरों व शिक्षकों के कौशल, नैतिक समझा और व्यावहारिक अनुप्रयोग का मूल्यांकन करता है। जिससे यह सुनिश्चित होता है कि वे छात्रों की भलाई करने में सहायता के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। यह परीक्षा एआई समक्ष प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

बोर्ड करेगा परीक्षा के लिए नामित
बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वे यह सुनिश्चत करें कि उनके ये शिक्षक इस परीक्षा में तब भाग लें, जब बोर्ड की ओर से उन्हें नामित किया जाए। इनका नामांकन स्कूलों की ओर से ओएसिस पोर्टल पर अपडेट किए गए विवरण पर आधारित होता है। स्कूल यह सुनिश्चित करें कि ऐसे शिक्षकों की जानकारी नियमित रूप से अपडेट की जाए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अनशनरत छात्र नेता शुभम रेवाड़ से मिले अशोक गहलोत, सरकार से समाधान की अपील अनशनरत छात्र नेता शुभम रेवाड़ से मिले अशोक गहलोत, सरकार से समाधान की अपील
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एसएमएस अस्पताल में आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ से मुलाकात कर उनका...
अनुच्छेद 370 और 35(ए) को निरस्त किया जाना जम्मू कश्मीर और लद्दाख की यात्रा में निर्णायक अध्याय: पीएम मोदी
राज्यभर में वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की कर अनियमितताएं आईं पकड़ में
विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय करने की मांग : राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की हो जांच, हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
संयुक्त राष्ट्र से तालिबान प्रशासन की बड़ी मांग: अफगानिस्तान को मिले आधिकारिक प्रतिनिधित्व का अधिकार, पांच साल से अनदेखी का आरोप
कृषि विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसान-केंद्रित शोध पर जोर
ई-20 पेट्रोल पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, जयराम ने कहा- आम उपभोक्ता पर बढ़ा आर्थिक बोझ, एथेनॉल उत्पादकों को फायदा