राजस्थान में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 552 तहसीलदार और 950 से अधिक पटवारी के तबादले

तुरंत प्रभाव से नए स्थान पर कार्यक्रम करने के निर्देश

राजस्थान में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 552 तहसीलदार और 950 से अधिक पटवारी के तबादले
राज्य सरकार द्वारा तबादला के लिए निर्धारित की गई अंतिम तिथि 10 जुलाई यानी एक दिन पूर्व शुक्रवार की देर रात तक राजस्व विभाग तहसीलदार, नायब तहसीलदार, भू अभिलेख निरीक्षक और पटवारी के तबादले के लिए मशक्कत में जुटा रहा। देर रात को मंडल प्रशासन द्वारा चारों ही संवर्ग में बड़ी संख्या में तबादला आदेश जारी।

अजमेर। राज्य सरकार द्वारा तबादला के लिए निर्धारित की गई अंतिम तिथि 10 जुलाई यानी एक दिन पूर्व शुक्रवार की देर रात तक राजस्व विभाग तहसीलदार, नायब तहसीलदार, भू अभिलेख निरीक्षक और पटवारी के तबादले के लिए मशक्कत में जुटा रहा। देर रात को मंडल प्रशासन द्वारा चारों ही संवर्ग में बड़ी संख्या में तबादला आदेश जारी किए हैं। राजस्व मंडल के निबंधक महावीर प्रसाद ने बताया कि 552 तहसीलदार 246 नायब तहसीलदार और 950 से अधिक पटवारी के तबादला किए गए हैं। इन सभी को तुरंत प्रभाव से नए स्थान पर कार्यक्रम करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।

राजस्व मंडल द्वारा विगत दो सप्ताह से तबादला सूची तैयार की जा रही थी, लेकिन राजस्व विभाग के मंत्री और आल्ा अधिकारियों से अनुमति नहीं मिलने के कारण सूची जारी नहीं की जा पा रही थी। 10 जुलाई को सूची जारी करने का अंतिम दिन होने के कारण मंडल ने देर रात को तबादला सचिया जारी कर दी है। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे शहरी सेवा शिविर और ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान कार्यरत तहसीलदार नायब तहसीलदार भू अभिलेख निरीक्षक और पटवारी जिनका तबादला सूची में नाम आया है। उन्हें शिविर प्रभारी की अनुमति के बाद कार्य मुक्त होना होगा. इसकी उन्हें छूट रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम