एनटीपीसी ग्रेजुएट की भर्ती परीक्षा देने पहुंचे केवल 56 प्रतिशत अभ्यर्थी, जल्द ही उत्तरकुंजी और ऑब्जेक्शन ट्रैकर जारी

सीबीटी-1 की परीक्षा तीन पारियों में आयोजित

एनटीपीसी ग्रेजुएट की भर्ती परीक्षा देने पहुंचे केवल 56 प्रतिशत अभ्यर्थी, जल्द ही उत्तरकुंजी और ऑब्जेक्शन ट्रैकर जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी भर्ती 2025 की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा 27 मार्च को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न। परीक्षा के दौरान कुल उपस्थिति 56.23 प्रतिशत रही। 5810 पदों पर होगी भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से 21 अक्टूबर को रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के 5810 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित।

अजमेर। रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट) भर्ती 2025 की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा 27 मार्च को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान कुल उपस्थिति 56.23 प्रतिशत रही। 5810 पदों पर होगी भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से 21 अक्टूबर को रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट) के 5810 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 से 27 मार्च तक सीबीटी-1 की परीक्षा तीन पारियों में आयोजित की गई।

आरआरबी अजमेर की ओर से परीक्षा के लिए 252337 अभ्यर्थियों को ई-कॉल लेटर जारी किए गए थे। इसमें से केवल 142154 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। यानी केवल 56.33 प्रतिशत अभ्यर्थी ही परीक्षा में उपस्थित रहे। जल्द जारी होगी उत्तरकुंजी रेल अधिकारियों के अनुसार परीक्षा सम्पन्न होने के बाद जल्द ही उत्तरकुंजी और ऑब्जेक्शन ट्रैकर जारी किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। रेलवे की ओर से समयबद्ध तरीके से परीक्षाएं सम्पन्न कराई जा रही हैं।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण : सभी 22 दवाइयां जांच में सही, गुणवक्ता में कमी नहीं कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण : सभी 22 दवाइयां जांच में सही, गुणवक्ता में कमी नहीं
कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण में अस्पताल में काम आ रही दवाईयों के सैंपल जांच में सही पाए गए।...
इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्प्णी, निजी शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को जनगणना कार्य के लिए नहीं कर सकते बाध्य
नौतपा के पहले दिन भट्टी सा तपा प्रदेश, 28 से फिर आंधी-बारिश के आसार
भीषण गर्मी से राजस्थान में मई-जून में बिजली डिमांड चरम पर, सप्लाई प्रबंधन में जुटा ऊर्जा विभाग
सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54
सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'