राजस्थान नगर निकाय चुनाव : किशनगढ़ में मतदान केंद्र के बाहर मारपीट, प्रत्याशी अनिल पारीक से हाथापाई के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा
दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लात-घूंसे चलने लगे
किशनगढ़। राजस्थान नगर निकाय चुनाव के दौरान किशनगढ़ के वार्ड 38 में मतदान केंद्र के बाहर अचानक विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान वार्ड से प्रत्याशी अनिल पारीक के साथ भी मारपीट किए जाने की सूचना सामने आई। घटना के बाद मतदान केंद्र के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
विवाद बढ़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को मौके से हटाया और हालात पर काबू पाया। किसी तरह की अप्रिय घटना दोबारा न हो, इसके लिए मतदान केंद्र के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी लेते रहे। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Comment List