दरगाह परिसर में युवती का माथा चूमने और प्रपोज की रील्स वायरल, दोनों अंजुमनों व कमेटी कार्मिकों की मुस्तैदी पर सवाल

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होना शुरू

दरगाह परिसर में युवती का माथा चूमने और प्रपोज की रील्स वायरल, दोनों अंजुमनों व कमेटी कार्मिकों की मुस्तैदी पर सवाल
ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह परिसर में जायरीन के अदब एहतराम पर सख्त निगरानी रखने वाली दोनों अंजुमनों, दरगाह कमेटी के चपरासी व पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी को धता दिखाकर कुछ युवक-युवतियों ने आपत्तिजनक हरकतों की रील बनाकर वायरल। इसका पता चलते ही खादिमों में रोष फैल गया। कुछ खादिमों ने ऐतराज दर्ज कराते हुए दरगाह कमेटी की व्यवस्था पर सवाल।

अजमेर। ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह परिसर में जायरीन के अदब एहतराम पर सख्त निगरानी रखने वाली दोनों अंजुमनों, दरगाह कमेटी के चपरासी व पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी को धता दिखाकर कुछ युवक-युवतियों ने आपत्तिजनक हरकतों की रील बनाकर वायरल कर दी। इसका पता चलते ही खादिमों में रोष फैल गया। कुछ खादिमों ने ऐतराज दर्ज कराते हुए दरगाह कमेटी की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। हुआ यूं कि गत दिनों में एक युवक ने लाल रंग का सलवार सूट व दुपट्टा पहने युवती के साथ दरगाह की शाहजहानी मस्जिद परिसर के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया से जारी किए। जिनमें वह उक्त युवती का हाथ चूमकर, उसका सिर अपने कंधे पर रखकर सहलाते हुए और फिर अलग-अलग दिशा से आकर युवती का माथा चूमता नजर आ रहा है। उक्त फोटो-वीडियो दिन के समय का होना दिख रहा है। इसी तरह एक अन्य रील में अन्य युवक एक युवती के सामने घुटनों पर बैठकर गुलाब का फूल देकर अपनी मोहब्बत का इजहार करता दिख रहा है।

फिर कैसी निगरानी
 दोनों युगल के वीडियो वायरल होने से दरगाह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होना शुरू हो गए। जबकि दरगाह परिसर में चौबीसों घंटे खादिमों की संस्था सैयद जादगान अंजुमन, यादगार अंजुमन और दरगाह कमेटी के चालीस से ज्यादा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात रहते हैं। उपस्थित रहने वाले खादिमों की नजरों से बेअदबी करने वाले वाले युगल का बच जाना भी आश्चर्य जनक है। अन्यथा वे जायरीन के खड़े होने, चलने और बोलचाल, खाने व पानी पीने के अंदाज को भी बेअदबी दायरे में आते ही रोक-टोक करने में पीछे नहीं रहते हैं। 
  

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीपीग्राम पोर्टल पर लंबित राज्य स्तरीय प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों से देरी के कारणों...
CM योगी का बड़ा ऐलान: यूपी में विदेशी आक्रांताओं के नाम पर नहीं होंगे मेले, महाराजा सुहेलदेव को मिलेगा सम्मान
ईरान का बड़ा पलटवार: कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमले, कई रक्षा प्रणालियां नष्ट करने का दावा
जयपुर को विकास का 219 करोड़ का तोहफा, पार्क और सड़क परियोजनाओं को मिली हरी झंडी
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- AAP देगी कानूनी और मेडिकल मदद, हेल्पलाइन जारी
युवा कांग्रेस का बड़ा दावा: घायल और परेशान छात्रों को मिलेगा भोजन, मेडिकल और कानूनी सहयोग; हेल्पलाइन जारी
जयपुर में ‘चाइनीज ड्रैगन फ्रूट’ का क्रेज : 100 रुपए में 3 नग बेच रहे विक्रेता,  अनोखे फल को देख उमड़ रही खरीदारों की भीड़