कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 

अपराध पर प्रहार: अजमेर पुलिस ने इनामी शूटर को दबोचा

कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
अजमेर की अरांई थाना पुलिस ने जमीन विवाद में फायरिंग करने वाले इनामी बदमाश रामेश्वर को वाटिका अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फरवरी में फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है, जबकि मुख्य साथी पहले ही पकड़ा जा चुका है।

अजमेर। अरांई थाना पुलिस ने कृष्णगंज थाना पुलिस की मदद से कालानाड़ा में गत 10 फरवरी को फायरिंग करने वाले ईनामी आरोपी को वाटिका अपार्टमेंट से बीतीरात को दबोच कर गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस मामले में गहनता से पूछताछ कर रही है। एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ग्राम धोलपुरिया, अरांई निवासी रामेश्वर पुत्र नाथू है। जिसे आज अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर वापस थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उसे गहनता से पूछताछ कर रही है। मामले के अन्य आरोपी कालानाडा निवासी जतन को पूर्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।।उसके कब्जे से पिस्टल व कारतूस भी बरामद कर चुकी है। रामेश्वर ने जमीन विवाद में जतन के चाचा देवकरण जाट पर फायरिंग की थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू ‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
लाख कलाकार द्रोपदी मीणा की दो दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘द पावर 2.0’ जवाहर कला केंद्र की परिजात द्वितीय गैलरी में...
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे
भूंकप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मौतें, 700 घायल, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...