नसीराबाद घाटी में रोडवेज बस से उठे धुएं से मची अफरातफरी, सभी यात्री सुरक्षित

सूझबूझ से बस को नियंत्रित कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया

नसीराबाद घाटी में रोडवेज बस से उठे धुएं से मची अफरातफरी, सभी यात्री सुरक्षित

नसीराबाद घाटी के पास अचानक धुआं उठने से यात्रियों में अफरातफरी। धुएं को आग समझकर घबराए यात्रियों ने बस से कूदकर बाहर निकलने की कोशिश की, जिससे मौके पर भगदड़ जैसे हालात। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस के क्लच सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण इंजन से तेज धुआं निकलने लगा।

अजमेर। कोटा से अजमेर आ रही रोडवेज (अजयमेरू डिपो) की एक बस में शनिवार को नसीराबाद घाटी के पास अचानक धुआं उठने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। धुएं को आग समझकर घबराए यात्रियों ने बस से कूदकर बाहर निकलने की कोशिश की, जिससे मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस के क्लच सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण इंजन से तेज धुआं निकलने लगा। अचानक धुआं फैलते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग खिड़कियों से कूदकर बाहर निकल गए। एक व्यक्ति ने यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बस का पिछला शीशा भी तोड़ दिया।

घटना के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई, क्योंकि आसपास के वाहन चालक भी एहतियातन अपने वाहन रोककर दूर हट गए। हालांकि जांच में सामने आया कि बस में आग नहीं लगी थी, बल्कि क्लच प्लेट में खराबी के कारण धुआं निकला था। चालक की सूझबूझ से बस को नियंत्रित कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया। इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। डिपो के मुख्य प्रबंधक रवि शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण निकले धुएं ने बड़ी घटना का रूप ले लिया, लेकिन समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता  तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता 
तेलंगाना के सीईओ सुदर्शन रेड्डी ने घोषणा की है कि 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक मतदाता सूची के...
फ्लैट चोरी का खुलासा : सोनीपत से नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवरात बरामद
सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श
भारतीय सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी उपलब्धि, नीदरलैंड लौटाएगा चोल साम्राज्य काल के प्राचीन ताम्रपत्र
नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी