युवती का 16 वर्षों से बंद मुंह जेएलएनएच में सर्जरी कर खोला, यह पहली और सफल सर्जरी

सिर्फ पानी और पेय पदार्थों पर ही जी रही

युवती का 16 वर्षों से बंद मुंह जेएलएनएच में सर्जरी कर खोला, यह पहली और सफल सर्जरी

सिर्फ पानी और अन्य पेय पदार्थों पर जी रही एक युवती का करीब 16 वर्ष से बंद मुंह यहां संभाग के सबसे बड़े राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में ऑपरेशन के जरिए खोल दिया गया। अब वह आराम से भोजन कर सकेगी।

अजमेर। सिर्फ पानी और अन्य पेय पदार्थों पर जी रही एक युवती का करीब 16 वर्ष से बंद मुंह यहां संभाग के सबसे बड़े राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में ऑपरेशन के जरिए खोल दिया गया है। अब वह आराम से भोजन कर सकेगी। यहां यह इस तरह का पहला और सफल ऑपरेशन (सर्जरी) है। यह ऑपरेशन विभागाध्यक्ष डॉ. नेपू पद्मनाभन विद्यार्थी एवं उनकी टीम ने किया है। इसमें मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. अनिल सामरिया का पूरा सहयोग रहा। जबकि परिजन यहां से पूर्व जयपुर में उसके मुंह का ऑपरेशन करवा चुके हैं लेकिन वह सफल नहीं रहा था। उसके पश्चात वह नेहरू चिकित्सालय पहुंचे थे।  मरीज केकड़ी निवासी 19 वर्षीया युवती है। जिसे बचपन में तीन वर्ष की आयु में खेलते समय गिर जाने के कारण बिलाट्रल टीएम जोइंट एंकीलॉसिस बीमारी हो गई थी।

जिसमें मरीज का मुंह कस कर बंद हो जाता है या भिंच जाता है और वह भोजन आदि करने में असमर्थ हो जाता है। यही इस मरीज के साथ भी हुआ। परिजन उसे सिर्फ पानी और विभिन्न पेय पदार्थों का सेवन करवा पा रहे थे। जिसकी वजह से शरीर को प्रोटीन नहीं मिलने के कारण युवती का शरीर एक तरह से सूख चुका था। डॉ. विद्यार्थी ने बताया कि जयपुर में इसका सफल ऑपरेशन नहीं होने के बाद परिजन उसे उपचार के लिए भीलवाड़ा, उदयपुर एवं अहमदाबाद भी ले गए थे किन्तु वहां भी उसके ठीक होने के संबंध में सकारात्मक जवाब नहीं मिला था। करीब 15 दिन पूर्व परिजन युवती को लेकर नेहरू चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉ. विद्यार्थी ने मरीज की जांच-पड़ताल के बाद डॉ. सामरिया को इससे अवगत कराया और सर्जरी की तैयारी की। डॉ. विद्यार्थी के अनुसार उनके साथ ऑपरेशन करनी वाली टीम में डॉ. अभिनव, डॉ. साक्षी तथा डॉ. सार्थक और नर्सिंग ऑफिसर ऑस्टिन मौजूद थे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग
औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर राजस्थान केमिस्ट एलायंस ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग।...
पत्रकार सम्मान समारोह : सत्य, साहस व संवेदना के साथ राष्ट्र सेवा करें पत्रकार, देवनानी ने कहा- आज सबसे सच्चा होने की आवश्यकता
ट्रंप ने की जर्मनी से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की घोषणा : चांसलर से मतभेद के बाद उठाया कदम, 6 महीनों के भीतर होगी वापसी
राज्य बजट व्यय में 83.68 प्रतिशत राशि खर्च, पिछले वर्ष की तुलना में 17.52 प्रतिशत अधिक
गर्मी में खास ‘फालसा’ की एंट्री : थोक भाव 150 से 170 रुपए किलो, अजमेर-पुष्कर से पहुंच रहा मंडी; अल्प समय के लिए ही बाजार में होगा उपलब्ध
सुप्रीम कोर्ट से तृणमूल कांग्रेस को झटका : याचिका पर आदेश देने से इनकार, चुनाव आयोग के निर्णय को दी थी चुनौती
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला कुम्हार-कुमावत-प्रजापत समाज का प्रतिनिधिमंडल, ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन