जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में सुंदरकांड का पाठ, शान्ति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन

मेडिकल विद्यार्थियों व नर्सिग स्टाफ की उपस्थिति

जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में सुंदरकांड का पाठ, शान्ति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार पर तिलक-माल्यार्पण, एन.एम.ओ गीत, एन.एम.ओ मंत्र, संगठन मंत्र और एकात्मता मंत्र से हुआ।

अजमेर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के चरक उद्यान में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, अजमेर महानगर इकाई द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार पर तिलक-माल्यार्पण, एन.एम.ओ गीत, एन.एम.ओ मंत्र, संगठन मंत्र और एकात्मता मंत्र से हुआ। कार्यक्रम में श्रीराम स्तुति, भजन-कीर्तन, हनुमान चालिसा, हनुमान जी व भारत माता की आरती हुई। शान्ति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अन्त में प्रसाद वितरण हुआ।

कार्यक्रम में जलाने मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय के प्रधानाचार्य डाॅ अनिल सामरिया, चिकित्सालय अधीक्षक डाॅ अरविंद खरे, अतिरिक्त प्रधानाचार्य डाॅ श्याम भूतड़ा, उप अधीक्षक डॉ अमित यादव, डाॅ लाखन पोसवाल (वरिष्ठ आचार्य शिशु रोग) व एन.एम.ओ अध्यक्ष, डाॅ राजेश खत्री मार्गदर्शक एन.एम.ओ, डाॅ हरदयाल (सह आचार्य मेडिसिन) सेवा प्रमुख, नर्सिग अधीक्षक सहित चिकित्सकों, मेडिकल विद्यार्थियों व नर्सिग स्टाफ की उपस्थिति रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोजमर्रा के कामकाज को लेकर पटरियों पर होने वाली दुर्घटनाएं चिंताजनक : वैष्णव ने अधिकारियों को दिए पुल बनाने के निर्देश, कहा- हादसों पर लगेगी रोक  रोजमर्रा के कामकाज को लेकर पटरियों पर होने वाली दुर्घटनाएं चिंताजनक : वैष्णव ने अधिकारियों को दिए पुल बनाने के निर्देश, कहा- हादसों पर लगेगी रोक 
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पटरियां पार करते हादसे रोकने के लिए देशभर में रेल पुल बनाने के निर्देश दिए।...
एसएमएस अस्पताल की अव्यवस्थाओं से नाराज पूर्व चिकित्सा मंत्री, बोले- जब मुझे ही कटवाए चक्कर तो आम आदमी का क्या होगा?
राजस्थान में पेट्रोल-डीजल महंगा : आम उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र पर असर पड़ने की संभावना, जानें कितनी बढ़ी कीमतें
तापमान बढ़ने से सताने लगी गर्मी : कई जिलों में 35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रामनवमी पर सिटी पैलेस में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
कोलकाता में टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या : फ्लैट में घुसे अज्ञात लोग और चलाई अंधाधुंध गोलियां, लोगों ने इमारत की छत से सुनी गोलियां चलने की आवाज  
टैक्स डिफॉल्टर वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 20 ट्रक और 2 बसें जब्त, वाहनों को सीज कर बेचने की तैयारी