सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में इस बार क्यूआर कोड युक्त प्रवेश-पत्र, 7.70 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

सॉफ्टवेयर का कराया प्रस्तुतिकरण

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में इस बार क्यूआर कोड युक्त प्रवेश-पत्र, 7.70 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आगामी 5 एवं 6 अप्रैल को होने वाली उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 में प्रदेश के 41 चयनित शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख अभ्यर्थी शामिल।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आगामी 5 एवं 6 अप्रैल को होने वाली उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 में प्रदेश के 41 चयनित शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा कुल 1015 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। आयोग ने अभ्यर्थियों की प्रमाणिकता सुनिश्चित करने के लिए इस बार की उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा में क्यूआर कोड युक्त आधुनिक प्रवेश-पत्र,अनिवार्य मूल रंगीन फोटो पहचान पत्र और प्रत्येक केंद्र पर सघन वीडियो रिकॉडिंर्ग जैसे तकनीकी सुरक्षा उपायों को अनिवार्य रूप से लागू किया है। आयोग सचिव ने बताया कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रश्न पत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित भंडारण और उनके समयबद्ध वितरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। परीक्षा संचालन में नियुक्त प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों द्वारा प्रश्न-पत्र सुरक्षित रखने, नियमों की पूर्ण पालना, परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचाने तथा परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था संबंधी मॉनिटरिंग पूर्ण सजगता से की जाएगी। 

केंद्र व्यवस्थाओं की बनेगी रिपोर्ट
सतर्कता दलों को सुनिश्चित करना होगा कि आवंटित क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त केंद्राधीक्षक, वीक्षकों व अन्य कार्मिकों की ओर से परीक्षा आयोजन संबंधी दिशा निर्देशोंं व सुरक्षा के सभी मानदंडों का पालन किया जा रहा है। परीक्षा की निष्पक्षता, गोपनीयता व सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए परीक्षा आयोजन से जुड़े कार्मिकों को भी केंद्र में मोबाइल या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 

सॉफ्टवेयर का कराया प्रस्तुतिकरण
केंद्राधीक्षकों की ओर से तैयार किए जाने वाले विभिन्न प्रपत्रों के लिए राजकीय तोपदड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय के केंद्राधीक्षक द्वारा तैयार कराए गए सॉफ्टवेयर का भी आयोग में प्रस्तुतिकरण करवाया गया। जिससे अन्य केंद्राधीक्षकों को इन प्रपत्रों को तैयार करने में आसानी हो सके।

100 मीटर दायरे में, साइबर कैफे-ई-मित्र रहेंगे बंद
परीक्षा केंद्रों की परिधि में पूर्ण अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में स्थित साइबर कैफे एवं ई-मित्र केंद्रों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखा जाएगा। विशेष फ्लाइंग स्क्वॉयड और पर्यवेक्षी अधिकारी निरंतर केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।  

Read More नौतपा की तपिश से झुलसा राजस्थान : 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 28 मई बाद बारिश के आसार

Post Comment

Comment List

Latest News

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने पेट्रोल डीजल दामों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला...
कीटनाशक पर प्रतिबंध लगाने से नहीं रुकेंगी किसानों की आत्महत्याएं, मूल कारण को दूर करने की आवश्यकता: क्रॉपलाइफ इंडिया
मसूद पेज़ेशकियन का ईरान के रक्षा ढांचे को आधुनिक बनाने का आग्रह, चेतावनी देते हुए कहा- शत्रु ने हासिल की नई तकनीकें और उपकरण
कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग  
उत्तर पश्चिम रेलवे ने ऊर्जा संरक्षण और विद्युतीकरण में बनाई नई उपलब्धियां
राजस्थान को मिलेगी 200 नई ट्रेनों की सौगात, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा बड़ा विस्तार
ओडिशा में दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, सीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा