अजमेर में पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला

अजमेर में हड़कंप: पासपोर्ट और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

अजमेर में पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला

अजमेर के पासपोर्ट और पोस्ट ऑफिस को शुक्रवार को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। 'तमिल मुक्ति संगठन' के नाम से आए इस संदेश में 10 जहरीले बम लगाने का दावा किया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की गहन जांच के बाद कोई विस्फोटक नहीं मिला, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

अजमेर।  अजमेर में पासपोर्ट ऑफिस के साथ ही पोस्ट ऑफिस को भी बम से उड़ाने की शुक्रवार को धमकी मिली है । धमकीभरा ई-मेल मिलने के बाद दोनों ऑफिस में हड़कंप मच गया।दोनों ऑफिस के कर्मचारियों को बाहर निकाल कर खाली करवाया गया। फिलहाल पुलिस जांच में कोई विफोटक सामग्री नहीं मिली है। पोस्ट ऑफिस के सीनियर पोस्टमास्टर के के मीना ने बताया कि लगभग 1.09 बजे सीनियर सुपरिडेंट ऑफिस से ई-मेल प्राप्त हुआ था, जो जयपुर ऑफिस में मिला था। जिसमें पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

जिन्होंने मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। इस पर कोतवाली थाना प्रभारी अनिल देव मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों ऑफिस के परिसर को खाली करवा दिया। मौके पर सीआईडी ने डॉग स्क्वायड टीम और बम निरोधक दस्ते ने मेटल डिटेक्टर से पूरे परिसर को चेक किया। इस दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस की जांच में जब कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई तो सभी ने राहत की सांस ली।। धमकी वाले ई-मेल में लिखा है कि 'दोपहर 2 बजे इस्लामिक प्रार्थना के दौरान आपके पासपोर्ट/डाकघर में धमाका करने लिए 10 जहरीले बम लगाए हैं। हमने (तमिल मुक्ति संगठन) ने फैसला किया है कि अब हम चुनाव जैसे लोकतांत्रिक तरीकों को छोड़कर गोलियों और बमों के जरिए मां तमिलनाडु' को साफ करेंगे। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण