2.65 किलो चरस सहित दो तस्कर गिरफ्तार, एटीएस की सूचना पर कार्रवाई 

नेपाल से तस्करी कर लाए अजमेर

2.65 किलो चरस सहित दो तस्कर गिरफ्तार, एटीएस की सूचना पर कार्रवाई 
नेपाल से मादक पदार्थ चरस की तस्करी कर अजमेर पहुंचे दो नेपाल के अंतरराष्ट्रीय तस्कर सहित दो युवकों को एटीएस की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार। पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 2.065 किलोग्राम चरस बरामद।

अजमेर। नेपाल से मादक पदार्थ चरस की तस्करी कर अजमेर पहुंचे दो नेपाल के अंतरराष्ट्रीय तस्कर सहित दो युवकों को एटीएस की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 2.065 किलोग्राम चरस बरामद की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड रुपए होना बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अगरवाला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ग्राम पोस्ट/ठेगाना मंगलापुर कांची बाजार 10 शांति नगर जिला रूपनदेही (नेपाल) निवासी खेमकुमार (40) पुत्र भीम सारू व गांव वौधापोखराधोक जिला पाल्पा (नेपाल) निवासी अजय राना (32) पुत्र मेहरमान राना है।

दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों से मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है। अजमेर एटीएस यूनिट को पुख्ता सूचना मिली कि अन्तरराष्ट्रीय तस्कर नेपाल से चरस लेकर पुष्कर मेंं सप्लाई देने के लिए आ रहा है। पता चला गया कि तस्कर बस मेें सवार होकर आ रहे हैं। बस के अजमेर में घूघरा घाटी रोड से एमडीएस यूनिवर्सिटी के पास अजमेर में डिलेवरी देने से पहले ही दबोच लिया गया। पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रही है कि उन्हें चरस की सप्लाई पुष्कर/अजमेर में किसे और कहां पर देनी थी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर : खुद को ठंडा करने के लिए असुरक्षित जल क्षेत्रों में तैरने उतर रहे लोग, डूबने से 39 लोगों की मौत फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर : खुद को ठंडा करने के लिए असुरक्षित जल क्षेत्रों में तैरने उतर रहे लोग, डूबने से 39 लोगों की मौत
फ्रांस में रिकॉर्डतोड़ लू के बीच पिछले 5 दिनों में नदियों-तालाबों में नहाते समय डूबने से 39 लोगों की मौत...
ना IIT और ना IIM..फिर भी बने WhatsApp के नए CEO, जानें कौन हैं कुणाल शाह? 
पचपदरा रिफाइनरी की प्रगति की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
वायदा बाजार की नरमी का असर : शुद्ध सोना और चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है भाव  
पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसा एयर इंडिया का विमान, फिर क्या हुआ ?
बेनकाब हुई मान के वीडियो को छिपाने की कोशिश : अब इस्तीफ़ा ही एकमात्र विकल्प, आरपी सिंह ने की मांग
रोडवेज के बेड़े में जल्द दौड़ेंगी 30 एसी स्लीपर बसें, यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा