पशु चिकित्सा अधिकारी और सहायक कृषि अभियंता की होगी परीक्षा, जानें परीक्षा की तारीख

रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है

पशु चिकित्सा अधिकारी और सहायक कृषि अभियंता की होगी परीक्षा, जानें परीक्षा की तारीख

आरपीएससी की पशु चिकित्सा अधिकारी व सहायक कृषि अभियंता परीक्षा 19 अप्रैल को जयपुर में दो पारियों में होगी। ओएमआर के 5वें विकल्प के लिए 10 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। एडमिट कार्ड 16 अप्रैल को वेबसाइट व एसएसओ पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी 60 मिनट पहले पहुंचें और मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाएं।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) परीक्षा-2025 एवं सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) परीक्षा-2025 का आयोजन 19 अप्रैल को क्रमशः प्रातः 10 से 12.30 बजे तक एवं दोपहर 3 से 5.30 बजे तक जयपुर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। परीक्षा में ओएमआर उत्तर पत्रक के 5वें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। प्रवेश पत्र 16 अप्रेल को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे।

इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है, तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र जैसे मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, उसके लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहे। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही चस्पा करें। स्पष्ट मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Tags: exam

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन