सीजेरियन डिलीवरी के एक दिन बाद प्रसूता की मौत, अस्पताल में मचा हड़कंप
परिजनों ने कराई डॉक्टर और नर्सिग स्टाफ पर एफआईआर
नीमराना। सिलेरियन प्रसव के एक दिन बाद महिला की मौत होने पर मृतका के पति ने लापरवाही का आरोप लगा, डॉक्टर और नसिंर्ग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगा पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पति टिंकू खन्ना ने बताया कि 12 जून को प्रसव पीड़ा होने पर वह पत्नी निशा को जिला अस्पताल बहरोड़ लेकर गया, वहां डॉक्टर ने ऑपरेशन से प्रसव कराने की बात कही गई।
ऑपरेशन के बाद पुत्र का जन्म हुआ, लेकिन होश में आने के बाद पत्नी पेट दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत करती रही। 13 जून को अस्पताल कर्मियों ने उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी, जिसके बाद परिजन उसे पार्क अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां चिकित्सकों ने कुछ देर बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने डॉक्टर निधि यादव एवं संबंधित नसिंर्ग स्टाफ के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कराया है।

Comment List