गरवाजी मंदिर के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला सूबे सिंह का शव, वन्यजीव के हमले की आशंका; बाघ के पगमार्क नहीं मिले

शरीर पर मिले निशानों से ग्रामीणों में वन्यजीव हमले की दहशत

गरवाजी मंदिर के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला सूबे सिंह का शव, वन्यजीव के हमले की आशंका; बाघ के पगमार्क नहीं मिले
राजस्थान के अलवर जिले में गरवाजी मंदिर के पास 50 वर्षीय सूबे सिंह का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों ने वन्यजीव के हमले की आशंका जताते हुए वन विभाग की निगरानी पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, वन विभाग ने अभी तक किसी जानवर के हमले की पुष्टि नहीं की है।

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में गरवाजी मंदिर के पास मिले क्षत-विक्षत शव की पहचान सूबे सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूबे सिंह (50) की मौत की खबर से परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं। शरीर पर मिले नोंचने के निशानों और शव की हालत को देखते हुए वन्यजीव के हमले की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

सूत्रों ने बताया कि सूबे सिंह शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक लौटकर नहीं आये। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह करीब सात बजे गरवाजी मंदिर के पास पूजा-अर्चना करने पहुंचे ग्रामीणों की नजर एक शव पर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव पर नोंचने के निशान मिलने के कारण वन्यजीव के हमले की आशंका जताई गई।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है। उन्हें सूबे सिंह पर किसी जंगली जानवर द्वारा हमला किये जाने की आशंका है। ग्रामीणों ने सरिस्का क्षेत्र के आसपास लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल के आसपास बाघ की मौजूदगी या उसके पगमार्क मिलने के संकेत नहीं मिले हैं। ऐसे में किसी बाघ या तेंदुए के हमले की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गरवाजी मंदिर के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला सूबे सिंह का शव, वन्यजीव के हमले की आशंका; बाघ के पगमार्क नहीं मिले गरवाजी मंदिर के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला सूबे सिंह का शव, वन्यजीव के हमले की आशंका; बाघ के पगमार्क नहीं मिले
राजस्थान के अलवर जिले में गरवाजी मंदिर के पास 50 वर्षीय सूबे सिंह का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...
बसपा में युवा नेतृत्व को मिलेगी गति? मायावती ने आकाश आनंद की सक्रियता की तारीफ कर कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
एक रात में उजड़ गया पूरा परिवार, 5 मौतों के मामले में नया मोड़; जानें कैसे मृतक की रिकॉर्डिंग बनी अहम सुराग?
दीपावली से पहले जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1432 किलो पटाखे और 190 किलो विस्फोटक जब्त
मधेपुरा में दिनदहाड़े हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- बिहार में बेलगाम अपराधियों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
दौसा में डेढ़ करोड़ की स्मैक बरामद: 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नाहरगढ़ के पड़ाव रेस्टोरेंट में लेपर्ड दिखने के बाद सुरक्षा बढ़ाई, दीवार के पास लगाई जाली