बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया

बारां में भाजपा के पार्षदों ने किया मतदान का बहिष्कार

बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को  11 मतों से हराया
अंता में कांग्रेस के प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को एक वोट से हराया।

बारां। नगर परिषद सभापति चुनाव में आम आदमी पार्टी की शीतल राठौर ने 11 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 51 मत पड़े, जिनमें शीतल राठौर को 31 और कांग्रेस प्रत्याशी को 20 मत मिले। वहीं भाजपा के 9 पार्षदों ने मतदान नहीं किया। जीत के साथ ही शीतल राठौर बारां नगर परिषद की सभापति निर्वाचित हो गईं। परिणाम सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।

अंता में कांग्रेस का बोर्ड
अंता नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस के प्रदीप नागर ने भाजपा के धनराज चौरसिया को एक वोट से हराया। नागर को कुल 18 वोट मिले। इसके साथ ही अंता नगरपालिका में चौथी बार कांग्रेस का बोर्ड बना।अंता नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के 16-16 पार्षद निर्वाचित हुए थे, जबकि तीन निर्दलीय पार्षद विजयी रहे थे। अध्यक्ष पद के चुनाव में दो निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया, जबकि एक निर्दलीय ने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया।

अटरू :कांग्रेस की निशा नेनीवाल 3 वोट से जीती
अटरू नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की निशा नेनीवाल ने जीत दर्ज की। निशा नेनीवाल को 14 वोट मिले, जबकि भाजपा के कृष्ण मुरारी दिलावर को 11 वोट मिले। अटरू नगरपालिका में कांग्रेस के 14, भाजपा के 10 और एक निर्दलीय पार्षद हैं। बहुमत के लिए 13 वोट जरूरी थे। परिणाम के साथ ही अटरू नगरपालिका की नई शहरी सरकार की तस्वीर साफ हो गई है।

मांगरोल में भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र सुमन नगर पालिका  अध्यक्ष 
मांगरोल नगर पालिका में नगर क्षेत्र के 35 वार्ड के लिए उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी मासिंगाराम के नेतृत्व में नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भाजपा के 19 पार्षद और चार निर्दलीय भाजपा में शामिल हुए। पार्षद ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भूपेंद्र सुमन के लिए मतदान किया और कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सुमन को 10 मत मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी नदीम अख्तर को दो मत मिले। इस प्रकार से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र सुमन को विजयी घोषित किया। भाजपा और कांग्रेस के पार्षद फिर से अज्ञातवास के लिए रवाना हो गए। 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान किया जाएगा।

Read More कोटा नगर निगम के 3 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू, सुबह 10 बजे तक 22.99 प्रतिशत मतदान

सीसवाली में कांग्रेस प्रत्याशी पियूष खण्डेलवाल अध्यक्ष
सीसवाली नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह दस बजे शुरू हुई। पार्षदों को आखिरकार सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र लाया गया और मतदान करवाया। 20 पार्षदों ने अपना वोट डाला। भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय के पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद रिटर्निंग अधिकारी की मौजूदगी में मतों की गिनती की। नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी पियूष खण्डेलवाल को 15 मत मिले। वहीं भाजपा के रामशंकर वैष्णव को 5 मत मिले। इस तरह पियूष खण्डेलवाल को 10 मतों से विजयी घोषित किया।  

Read More निकाय चुनावों की भाजपा कार्यालय में समीक्षा : संभाग प्रभारियों के साथ मंथन, राठौड़-द्विवेदी सहित चुनाव से जुड़े नेता हुए शामिल

छबड़ा में भाजपा प्रत्याशी रीना सुमन अध्यक्ष
 छबड़ा नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी रीना सुमन ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। रीना सुमन ने कांग्रेस प्रत्याशी नीतू सोनी को 21 वोटों से हराया।भाजपा के पक्ष में 21 वोटों का अंतर, कांग्रेस को मिली 14 वोट।

Read More एआई की निगाह में राजस्थानी निकायों के चुनाव : राजस्थान में पार्टियां नहीं, मानो होटल इंडस्ट्री लड़ रही चुनाव

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया