राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: अटरू, छबड़ा और मांगरोल में 68.18 प्रतिशत मतदान, बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़कर निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी

दोपहर 3 बजे तक 68.18% मतदान

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: अटरू, छबड़ा और मांगरोल में 68.18 प्रतिशत मतदान, बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़कर निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी
राजस्थान के बारां जिले में नगर निकाय चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत अटरू, छबड़ा और मांगरोल में दोपहर 3 बजे तक 68.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह से ही केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं, जहां युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगों और बुजुर्गों ने व्हीलचेयर जैसी सुविधाओं के बीच भारी उत्साह के साथ मतदान किया।

बारां। राजस्थान में बारां में नगर निकाय चुनाव-2026 के दूसरे चरण में शुक्रवार को अटरू, छबड़ा एवं मांगरोल में तीन बजे तक 68.18 प्रतिशत मतदान हुआ। निकाय चुनाव के तहत तीनों जगह मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हुआ। कई मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही बड़ी तादाद में मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। कुछ स्थानों पर मतदाताओं को कतार में धैर्य के साथ खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

चुनाव में उम्रदराज, दिव्यांगजन, महिला मतदाता भी मतदान करने आए। पहली मर्तबा मताधिकार का उपयोग कर रहे नवमतदाता भी जोश के साथ केंद्रों पर पहुंचे। दिव्यांग, बुजुर्ग एवं बीमार मतदाताओं के लिए वीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते श्रीनगर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया।...
वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: जयपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम 5 बजे तक लगी रहीं कतारें
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वाह्न 3 बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: अटरू, छबड़ा और मांगरोल में 68.18 प्रतिशत मतदान, बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़कर निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी