परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइकें भिड़ीं : तीन की मौत, टक्कर के बाद तीनों 100 मीटर दूर जाकर गिरे

एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल

परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइकें भिड़ीं : तीन की मौत, टक्कर के बाद तीनों 100 मीटर दूर जाकर गिरे
सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल। हादसा इतना भीषण था कि टकराने के बाद युवक करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरे और दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

भीलवाड़ा। नेशनल हाईवे-148-डी भीलवाड़ा-टोंक मार्ग पर रविवार सुबह सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भीषण था कि टकराने के बाद युवक करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरे और दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। जहाजपुर पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 9 बजे धोड़ नाथून गांव के पास हुआ। जोझर (शक्करगढ़) निवासी विशाल (19) और राहुल (18) अपनी बाइक से परीक्षा देने जहाजपुर आ रहे थे।

इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर हनुमाननगर क्षेत्र के जितेंद्र (35) और नरेंद्र (36) सवार थे, जो अपने किसी निजी काम से जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर चारों ओर खून फैल गया। सूचना मिलते ही जहाजपुर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने टीकड़ निवासी जितेंद्र मेघवंशी, इटून्दा निवासी नरेंद्र मेघवंशी और जोझर निवासी विशाल राजपूत को मृत घोषित कर दिया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे
पश्चिम बंगाल के हुगली में विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर पीछे से हमला हुआ, जिससे वे...
भाजपा की कार्यशाला में आगामी अभियानों की बनी रणनीति : संगठनात्मक तैयारियों और जनसंपर्क को लेकर की चर्चा, कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का किया आह्वान
समाज को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री के विचार, मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक जीवन में मर्यादित भाषा की आवश्यकता
ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में एसआईआर शुरू : बीएलओ घर-घर उपलब्ध करा रहे फॉर्म, मतदाता बीएलओ के पास या ऑनलाइन करा सकते है जमा
ईरान से समझौते के करीब : ट्रंप ने कहा- समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, भजनलाल ने युवाओं से किया अपने कौशल का विकास करने का आह्वान
सरकार अपनी कमी पहचान, बिजली संकट से राहत दिलाए: जूली