तालाब में डूबने से मामा-भांजे की मौत, एक को बचाने के प्रयास में दोनों ने गंवाई जान 

कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला

दोपहर मेजा बांध के पेटे में तालाब में नहाने गए मामा और 10 वर्षीय भांजे की डूबने से मौत। हादसा उस वक्त हुआ जब डूबते भांजे को बचाने के लिए मामा ने पानी में छलांग लगाई, लेकिन गहराई अधिक होने से दोनों ही जिंदगी की जंग हार गए।

भीलवाड़ा। जिले के मांडल थाना क्षेत्र के समेलिया गांव में रविवार दोपहर मेजा बांध के पेटे में तालाब में नहाने गए मामा और 10 वर्षीय भांजे की डूबने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब डूबते भांजे को बचाने के लिए मामा ने पानी में छलांग लगाई, लेकिन गहराई अधिक होने से दोनों ही जिंदगी की जंग हार गए। मांडल थाने के सब इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि दरीबा निवासी कैलाश बिश्नोई का 10 वर्षीय पुत्र भेरूलाल बिश्नोई इन दिनों अपने ननिहाल समेलिया आया हुआ था। रविवार दोपहर वह मामा डालचंद बिश्नोई (25) के साथ गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित मेजा बांध के पेटे में नहाने गया था।

नहाते समय भेरूलाल अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे छटपटाता देख मामा नेउसे बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। पानी का अनुमान नहीं होने और गहराई ज्यादा होने के से डालचंद भी खुद को संभाल नहीं पाया। देखते ही देखते मामा-भांजे दोनों आंखों से ओझल हो गए। सूचना पर पहुंची मांडल थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला जा सका।  

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेटर नोएडा में भयावह हादसा : सोसाइटी में फ्लैट की बालकनी में लगी भीषण आग, मेंटिनेंस टीम की सतर्कता से टला बड़ा हादसा ग्रेटर नोएडा में भयावह हादसा : सोसाइटी में फ्लैट की बालकनी में लगी भीषण आग, मेंटिनेंस टीम की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
ग्रेटर नोएडा की अरिहंत आर्डन सोसाइटी में गुरुवार तड़के वॉशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। टावर-एन के...
रिश्तों का कत्ल, प्रतिशोध में उजड़ा परिवार : बहन की हत्या का शक, साले ने जीजा का सिर पत्थर से कुचला
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोने की कीमतों में उछाल, जानें चांदी का क्या है भाव
धर्मशाला में पार्टी की कार्यशाला में पहुंचे राहुल गांधी : संगठन को सुदृढ़ करने पर दिया जोर, बोले- बूथ और जिला स्तर पर नीहित पार्टी की असली ताकत
कोहिनूर हीरे पर ममदानी का बयान: किंग चार्ल्स से न्यूयॉर्क मेयर की अपील, भारत का कोहिनूर वापस करो
राजस्थान लीग सीनियर मेन्स ए-डिवीजन : जिंक फुटबॉल एकेडमी ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, पूरे सीजन में जीते 12 में से 10 मुकाबले
जंपस्टार्ट तकनीक से जन्मा 'गोडावण का बच्चा' 11 दिन से लापता, 50 गार्ड्स का घोंसले के चारों ओर पहरा