स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में स्कूल से लौटते छात्र की मौत, दूसरा छात्र और बाइक सवार गंभीर घायल

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया

स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में स्कूल से लौटते छात्र की मौत, दूसरा छात्र और बाइक सवार गंभीर घायल
स्कूल से घर लौट रहे स्कूटी सवार छात्रों की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत। भीषण सड़क हादसे में स्कूटी चला रहे केशव शर्मा पुत्र आलोक शर्मा, निवासी बालचंद पाड़ा, की मौके पर मौत हो गई, वहीं स्कूटी सवार रोहित पुत्र ओमप्रकाश, निवासी देवपुरा, गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। 

बूंदी। सदर थाना क्षेत्र के माटुंदा रोड पर मंगलवार को स्कूल से घर लौट रहे स्कूटी सवार छात्रों की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। भीषण सड़क हादसे में स्कूटी चला रहे केशव शर्मा (15) पुत्र आलोक शर्मा, निवासी बालचंद पाड़ा (पंजाबी मोहल्ला), की मौके पर मौत हो गई, वहीं स्कूटी सवार रोहित पुत्र ओमप्रकाश, निवासी देवपुरा, गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं बाइक सवार एक अज्ञात युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक बूंदी से माटुंदा की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क पर दूर तक घिसट गए और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने केशव शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को कोटा रेफर कर दिया गया। रोहित का भी उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त पत्र लिखकर जाति...
एसएमएस अस्पताल के चरक भवन में छत का पंखा गिरा, महिला घायल
विकास के दावों के बीच खतरे में 'जिंदगी': नयापुरा की बड़ी चंबल पुलिया पर डामर उखड़ा और सरिए निकले
लोकतंत्र में चुनाव उत्सव, भाजपा कार्यकर्ता लोेकतंत्र के सजग प्रहरी: मदन राठौड़
दिल्ली में AI-रेडी गवर्नेंस की तैयारी, विभागों के डेटा को जोड़ने और सुरक्षित बनाने पर सरकार का जोर
अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर लगी रोक, जांच में सहयोग करने का निर्देश
अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार : 55 पव्वे बरामद, दो स्थाई वारंटी भी पकड़े