अजब संयोग : बुजुर्ग दंपति ने एक दिन ली अंतिम सांस, एक ही चिता पर किया गया अंतिम संस्कार
पूरे विधि-विधान और सम्मान के साथ अंतिम विदाई
एक मार्मिक और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने हर किसी की आंखें नम। यहां एक बुजुर्ग दंपति ने जीवन भर साथ निभाने के बाद मृत्यु में भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। जानकारी के अनुसार करीब 90 वर्षीय हरिराम जाट लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उदयपुर के अस्पताल में उपचार जारी था।
आकोला। क्षेत्र के समीप स्थित गांव बावरियों का खेड़ा में एक मार्मिक और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। यहां एक बुजुर्ग दंपति ने जीवन भर साथ निभाने के बाद मृत्यु में भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। जानकारी के अनुसार करीब 90 वर्षीय हरिराम जाट लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उदयपुर के अस्पताल में उपचार जारी था। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पार्थिव देह को गांव लाया गया, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं।
इसी दौरान उनकी पत्नी रानी बाई, जो स्वयं भी पिछले कई दिनों से बीमार थीं, ने भी अपने प्राण त्याग दिए। पति-पत्नी के इस अटूट संबंध ने पूरे गांव को भावुक कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा दुर्लभ संयोग बहुत कम देखने को मिलता है, जब जीवनसाथी एक-दूसरे के बिना जी नहीं पाते और मृत्यु में भी साथ हो जाते हैं। गांव में दोनों को पूरे विधि-विधान और सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। श्मशान घाट पर दोनों की एक ही अर्थी बनाकर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Comment List