युवती से सामूहिक दुष्कर्म : दो नामजद सहित तीन पर मामला दर्ज, जानें पूरा मामला

पीड़िता को गाड़ी में बैठाकर उसके घर के पास छोड़कर फरार

युवती से सामूहिक दुष्कर्म : दो नामजद सहित तीन पर मामला दर्ज, जानें पूरा मामला
एक 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज। पीड़िता ने अपनी मां के साथ पुलिस थाना आकर इस आशय की एक लिखित रिपोर्ट दी। इसमें बताय कि 23 अप्रेल को वह विवाह समारोह में गई थी।

छापर। थाने में रविवार शाम को एक 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता ने अपनी मां के साथ पुलिस थाना आकर इस आशय की एक लिखित रिपोर्ट दी। इसमें बताय कि 23 अप्रेल को वह विवाह समारोह में गई थी। वापसी में उसके जान पहचान वाले मुकेश का फोन आया कि तुम बस में न जाकर मेरे साथ गाड़ी में चलना। रास्ते में मुकेश के मित्र सुभाष व एक अन्य भी गाड़ी में बैठ गए। इस दौरान पीड़िता ने गाड़ी से उतरने का भी प्रयास किया, लेकिन आरोपी गाड़ी को तेज भगाने लगे।

सीकर से तीनों आरोपियों ने पीड़िता को आबसर की रोही में स्थित एक ढाणी में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी पीड़िता को गाड़ी में बैठाकर उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित