पुष्कर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रेवलर हादसे का शिकार, ट्रक की टक्कर से तीन की मौत

प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर

पुष्कर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रेवलर हादसे का शिकार, ट्रक की टक्कर से तीन की मौत
सालासर हाईवे पर बोबासर पुलिया के पास सोमवार सुबह ट्रोले की टक्कर से एक टेम्पो ट्रेवलर पलटकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में कोलकाता निवासी एक ही परिवार की दो सगी बहनों और एक बालिका की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हुए। परिवार खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन के बाद पुष्कर जा रहा था।

सुजानगढ़। सालासर हाईवे स्थित बोबासर पुलिया की चढ़ाई पर सोमवार प्रात: हुए सड़क हादसे में कोलकाता निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य घायल हो गए। डीएसपी दरजाराम ने बताया कि सहू तेली समाज का 17 सदस्यीय परिवार 31 जुलाई को कोलकाता से जयपुर पहुंचा। सोमवार सुबह परिवार ने पहले खाटूश्यामजी और फिर सालासर बालाजी के दर्शन किए। इसके बाद किराए का टेम्पो ट्रेवलर लेकर पुष्कर और सांवरिया सेठ के दर्शन करने रवाना हुआ। इसी दौरान बोबासर पुलिया की चढ़ाई पर पीछे से आ रहे ट्रोले ने ओवरटेक करने के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक ट्रेवलर के पिछले हिस्से से जा भिड़ा, जिससे ट्रेवलर अनियंत्रित होकर पलट गई और पुलिया की रेलिंग तोड़ते सड़क किनारे नीचे जा गिरी। हादसे में दो सगी बहनों सुशीला, उर्मिला और बालिका आनंदी की मौके पर ही मौत हो गई। 

घायल सीकर रेफर
गंभीर रूप से घायल राधा, अनूप और प्रतिमा को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार सुजानगढ़ के राजकीय अस्पताल में जारी है। पुलिस ने ट्रक के खलासी रामरख निवासी सेरूणा को हिरासत में लिया है, वहीं ट्रोला चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस