मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार, 1.5 लाख की हेरोइन जब्त
आरोपी के कब्जे से एक वाहन भी जब्त
मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 7.72 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई जा रही। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वाहन भी जब्त।
सरदारशहर। मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 7.72 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वाहन भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार कस्बे के एक होटल के पास एक युवक के संदिग्ध अवस्था में बैठे होने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस के तलाशी लेने पर युवक के पास से 7.72 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी राकेश पुत्र इन्द्राज जाटए निवासी आसपालसर हाल निवासी किसान छात्रावास को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Jul 2026 19:01:20
मानसून सत्र का पहला दिन नीट पेपर लीक विवाद की भेंट चढ़ गया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की...

Comment List