सड़क हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत, गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर जमकर किया प्रदर्शन

जाम में फंसी दो एम्बुलेंस 

सड़क हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत, गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर जमकर किया प्रदर्शन
लोडिंग टेंपू और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत। एक गंभीर घायल। हादसे से आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश से जाम खुलवाया। तेज रफ्तार टेंपू का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा।

दौसा। सदर थानान्तर्गत दौसा-लालसर मार्ग पर गुरुवार को हुए हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने वहां जाम लगाकर जमकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व समझाईश के बाद जाम खुलवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भांडारेज से गुजर रहे दौसा-लालसर मार्ग स्थित ढाणी बाग पर लोडिंग टेंपू और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार परिवार के साथ गोठड़ा से दौसा की ओर जा रहे थे। लोडिंग टेंपू के तेज गति में होने से उसका संतुलन बिगड़ गया था। 

जाम में फंसी दो एम्बुलेंस 
दुघर्टना की सूचना मिलते ही गांव गोठड़ा से सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और दौसा लालसर सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया गया। सड़क जाम के कारण करीब एक किलोमीटर लम्बी वाहनों की लाइन लग गई। जाम में दो एम्बुलेंस भी फंस गई जिसको पुलिस व ग्रामीणों ने रास्ता देकर निकाली गई। 

घायल यश योगी को जयपुर रैफर किया
सदर थानाधिकारी हनुमान सहाय ने बताया कि बाइक सवार महेंद्र कुमार योगी, नारंगी देवी, शिवानी की मृत्यु हो गई। गम्भीर घायल यश योगी को इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया। सीटी सीओ रवि शर्मा ने बताया की मृतक के आश्रितों को राज्य सरकार के नियमानुसार हर सम्भव सहायता के प्रयास किया जाएगा।  

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया