Major road accident
राजस्थान  टोंक 

टर्न पर अनियंत्रित होकर शराब के कार्टन से भरी कार नाड़ी में गिरी, सेल्समैन समेत दो युवकों की मौत

टर्न पर अनियंत्रित होकर शराब के कार्टन से भरी कार नाड़ी में गिरी, सेल्समैन समेत दो युवकों की मौत टोंक जिले के पीपलू उपखंड क्षेत्र में शराब के कार्टन से भरी कार नाड़ी में जा गिरी, जिससे कार में सवार सेल्समैन और उसके दोस्त की मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात कठमाणा पंचायत के गांव अरनिया काकड़ गांव के निकट हुआ।
Read More...
राजस्थान  चित्तौड़गढ़ 

डिवाइडर कूदकर ट्रेलर से टकराई कार पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत, 8 वर्षीय बालक घायल

डिवाइडर कूदकर ट्रेलर से टकराई कार पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत, 8 वर्षीय बालक घायल देर रात सड़क पर मवेशी बचाने के प्रयास में असंतुलित हुई कार डिवाइडर कूदकर दूसरी लेन में पहुंच गई, जहां सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में पति-पत्नी सहित चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

खरबास सर्किल हादसा : फरार आरोपी का तीसरे दिन भी सुराग नहीं, परिजनों का धरना प्रदर्शन

खरबास सर्किल हादसा : फरार आरोपी का तीसरे दिन भी सुराग नहीं, परिजनों का धरना प्रदर्शन पत्रकार कॉलोनी के खरबास सर्किल पर तेज रफ्तार लग्जरी कार से हुए भीषण हादसे के बाद पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद मुख्य आरोपी दिनेश रणवा चालक अब तक गिरफ्त से बाहर। हादसे में एक युवक की मौत और 18 लोगों के घायल होने के बावजूद आरोपी का न पकड़ा जाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

तेज रफ्तार से आए डंपर की टक्कर से दहशत : कार सवार लोग बाल-बाल बचे, चालक ने परिवार सहित कार को दो किलोमीटर तक घसीटा

तेज रफ्तार से आए डंपर की टक्कर से दहशत : कार सवार लोग बाल-बाल बचे, चालक ने परिवार सहित कार को दो किलोमीटर तक घसीटा एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने एक कार को टक्कर मारने के बाद रोकने के बजाय उसे अपने बंपर में फंसा लिया और करीब दो किलोमीटर तक घसीटता ले गया। कार में सवार परिवार की चीख-पुकार से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दोनों वाहन सड़क से नीचे उतरकर मिट्टी में धंस गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
Read More...
राजस्थान  भरतपुर 

सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी कार : हादसे में कार सवार पत्नी की मौत, पति घायल

सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी कार : हादसे में कार सवार पत्नी की मौत, पति घायल जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डहरा और पहरसर के बीच शाम एक कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी में से  पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गौरव घायल हो गया। डहरा चौकी के अनुसार गांव मौलौनी निवासी गौरव अपनी पत्नी पूजा के पैर का प्लास्टर कटवाने के लिए भरतपुर गया था।
Read More...
राजस्थान  बीकानेर 

तेज रफ्तार ट्रेलर ने आठ को रौंदा, 4 की मौत : हाईवे पर पलटे ऑटो को सीधा कर रहे रहे थे, पिकअप को भी चपेट में लिया

तेज रफ्तार ट्रेलर ने आठ को रौंदा, 4 की मौत : हाईवे पर पलटे ऑटो को सीधा कर रहे रहे थे, पिकअप को भी चपेट में लिया भारतमाला हाईवे पर देशनोक-नौरंगदेसर मार्ग पर नापासर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर एक ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ऑटो और पिकअप को टक्कर मारते हुए 8 लोगों को रौंद दिया, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार देशनोक-नौरंगदेसर मार्ग पर देर रात एक ऑटो पलट गया था, उसे सीधा करने के लिए पिकअप को बुलाया गया।
Read More...
राजस्थान  राजसमंद 

कार पलटते ही धधकी आग : मासूम बालिका की मौत और दंपति सहित चार घायल, जानें पूरा मामला

कार पलटते ही धधकी आग : मासूम बालिका की मौत और दंपति सहित चार घायल, जानें पूरा मामला कार पलटने से एक वर्ष की बालिका की मौत हो गई तथा दंपति व चालक सहित तीन जने गंभीर घायल हो गए। आमेट थानाधिकारी ने बताया कि देर रात आमेट की ओर से रेलमगरा जा रही अर्टिका कार राजपुरा मोड पर अचानक अनियंत्रित होकर पांच पलटी खा गई। पलटने के बाद कार में अचानक आग लग गई। कार मेंविकास जैन निवासी रेलमगरा व उनकी पत्नी राजेश्वरी जैन व उनकी 2 बेटियां 4 साल की गनिष्ठा व एक साल की प्रनिधि व कार ड्राइवर कालूराम सवार थे।
Read More...
राजस्थान  भीलवाड़ा 

डंपर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चेे : 8 माह के मासूम सहित तीन की मौत, 2 गंभीर घायल

डंपर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चेे : 8 माह के मासूम सहित तीन की मौत, 2 गंभीर घायल नेशनल हाईवे-758 पर गुरुवार सुबह एक बेकाबू डंपर ने बीगोद थाना क्षेत्र में सामने से आ रही ईको कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में 8 महीने के मासूम और उसके मौसा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में मृत मासूम की मां और 3 साल की बहन गंभीर रूप से घायल।
Read More...
राजस्थान  कोटा 

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, परिजनों संग ग्रामीणों ने एक घंटे जाम लगाकर किया प्रदर्शन

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, परिजनों संग ग्रामीणों ने एक घंटे जाम लगाकर किया प्रदर्शन कैथून में रविवार को सेंट्रल बैंक के निकट एक सवारी बस और बाइक की टक्कर में बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों संग ग्रामीणों ने कैथून-सांगोद मार्ग पर करीब एक घंटे जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रशासन की समझाइश और आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।
Read More...
राजस्थान  चूरू  Top-News 

कार और ट्रेलर की भिड़ंत : महिला समेत चार की मौत, पारिवारिक विवाद को सुलझा कर आ रहे थे

कार और ट्रेलर की भिड़ंत : महिला समेत चार की मौत, पारिवारिक विवाद को सुलझा कर आ रहे थे एक बोलेरो और ट्रेलर की आमने सामने की भिड़ंत में महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 गंभीर घायल हो गए, जिन्हें बीकानेर रेफर किया गया है। मृतक और घायल एक ही परिवार के  बताए गए हैं, जो एक पारिवारिक विवाद में समझौता कराने गए थे। सांडवा पुलिस ने बताया बोलेरो सांडवा से लालगढ़ की तरफ  जा रही थी और ट्रेलर नोखा से सांडवा की तरफ आ रहा था।
Read More...
राजस्थान  कोटा 

एक्सप्रेसवे पर मौत का कहर : तेज रफ्तार कंटेनर कार पर जाकर पलटा, दो महिलाओं की मौत ; महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे कार सवार

एक्सप्रेसवे पर मौत का कहर : तेज रफ्तार कंटेनर कार पर जाकर पलटा, दो महिलाओं की मौत ; महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे कार सवार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे स्थित चेचट टोल प्लाजा के निकट बुधवार को एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसर लेन में कार पर जाकर पलटा गया। हादसे में कार सवार दो महिलाओं मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और महिलाएं मलबे में दब गईं।
Read More...
राजस्थान  अलवर 

पिकअप दूसरे वाहन से टकराई तीन लोग जिंदा जले, मृतकों के शव सीट से चिपके मिले

पिकअप दूसरे वाहन से टकराई तीन लोग जिंदा जले, मृतकों के शव सीट से चिपके मिले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के दिल्ली से जयपुर जा रही एक पिकअप के दूसरे वाहन से टकराने से उसमेंं आग लग गई, जिससे पिकअप में सवार तीन लोग जिंदा जल गए, वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।
Read More...

Advertisement