डिवाइडर कूदकर ट्रेलर से टकराई कार पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत, 8 वर्षीय बालक घायल

उदयपुर में विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे चित्तौड़गढ़ 

डिवाइडर कूदकर ट्रेलर से टकराई कार पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत, 8 वर्षीय बालक घायल

देर रात सड़क पर मवेशी बचाने के प्रयास में असंतुलित हुई कार डिवाइडर कूदकर दूसरी लेन में पहुंच गई, जहां सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में पति-पत्नी सहित चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।

बानसेन। चित्तौड़गढ़ जिले में उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर भादसोड़ा थाना क्षेत्र के नरधारी गांव के निकट गुरुवार देर रात सड़क पर मवेशी बचाने के प्रयास में असंतुलित हुई कार डिवाइडर कूदकर दूसरी लेन में पहुंच गई, जहां सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में पति-पत्नी सहित चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार कार सवार उदयपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर चित्तौड़गढ़ लौट रहे थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रेलर दोनों को जब्त कर लिया है।

मवेशी सामने आया तो असंतुलित हुई कार
भदेसर डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मौके पर कार चित्तौड़गढ़-उदयपुर लेन में ट्रेलर के अगले हिस्से में घुसी मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार में चार से पांच लोग सवार थे, अचानक सड़क पर मवेशी आ जाने से कार चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान कार असंतुलित होकर डिवाइडर कूदकर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों और पुलिस की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।  

मृतकों की ये हुई पहचान
मृतकों की पहचान चित्तौड़गढ़ के सिंधी कॉलोनी प्रतापनगर निवासी रिंकेश पुत्र राजकुमार नानवानी (46), पत्नी सुहानी (44), रजनी (60) पत्नी मनोज नानवानी तथा इनके रिश्तेदार इंदौर निवासी हीरानंद (74) के रूप में हुई है। हादसे में रिंकेश का आठ वर्षीय पुत्र वैभव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजन लाल शर्मा ने भव्य होली महोत्सव मनाया। प्रदेशभर से पहुंचे लोगों संग...
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी