विधानसभा स्पीकर ने दिखाई सख्ती, सदस्यों को अंत तक बैठने के दिए निर्देश

मंत्री का जवाब पूरा होने तक सदन में रहे उपस्थित

विधानसभा स्पीकर ने दिखाई सख्ती, सदस्यों को अंत तक बैठने के दिए निर्देश

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अनुदान की मांगों और उनके जवाब पर चर्चा के समय सदन में सदस्यों की उपस्थिति को लेकर सख्त व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। देवनानी ने सदन में स्पष्ट कहा कि जो भी सदस्य चर्चा में भाग ले, वह मंत्री का जवाब पूरा होने तक सदन में उपस्थित रहे।

जयपुर। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अनुदान की मांगों और उनके जवाब पर चर्चा के समय सदन में सदस्यों की उपस्थिति को लेकर सख्त व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन में स्पष्ट कहा कि जो भी सदस्य चर्चा में भाग ले, वह मंत्री का जवाब पूरा होने तक सदन में उपस्थित रहे। अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि जनता ने सभी सदस्यों को सदन में अपनी बात रखने और जिम्मेदारी निभाने के लिए चुना है। सालभर में मुश्किल से करीब 30 दिन ही सदन की कार्यवाही चलती है, ऐसे में बोलकर चले जाना और जवाब के समय अनुपस्थित रहना उचित परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि जो सदस्य बोल रहा है, उसका अंत तक मौजूद रहना अनिवार्य होना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि परंपरा रही है कि जब किसी मांग पर मंत्री जवाब देते हैं तो मंत्रिमंडल के सभी सदस्य सदन में उपस्थित रहते हैं। मुख्यमंत्री के भी निर्देश हैं कि सदन की कार्यवाही के दौरान मंत्री उपस्थित रहें। संबंधित मंत्री के साथ अन्य मंत्रियों को भी चर्चा सुनने के लिए सदन में बैठना चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि यदि इस व्यवस्था का पालन होगा तो सदन की कार्यवाही अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह