गहलोत पर बरसे मदन राठौड़, बोले— “बोल बिगड़ रहे, विपक्ष हताश”

कांग्रेस का विरोध महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता

गहलोत पर बरसे मदन राठौड़, बोले— “बोल बिगड़ रहे, विपक्ष हताश”

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से मुखातिब होते हुए राठौड़ ने कहा कि “गहलोत साहब के पास कोई काम नहीं है, वे व्यस्त रहने और मनोरंजन के लिए ‘सीरीज’ चला रहे।

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से मुखातिब होते हुए राठौड़ ने कहा कि “गहलोत साहब के पास कोई काम नहीं है, वे व्यस्त रहने और मनोरंजन के लिए ‘सीरीज’ चला रहे हैं। उन्होंने गहलोत के ‘इंतजार शास्त्र’ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “इन दिनों उनकी शब्दावली ठीक नहीं है, उनके बोल बिगड़ते जा रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की पक्षधर है, जबकि कांग्रेस परिवारवाद से बाहर नहीं निकल पा रही। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव करवाना निर्वाचन आयोग का अधिकार है और आयोग जब चाहे चुनाव करा सकता है।

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के सवाल उठाने को राठौड़ ने अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि यह बिल सर्वसम्मति से लाया गया है और विपक्ष भी उस समय इसमें शामिल था। अब इसे राज्यसभा में पेश किया जाना है, ऐसे में कांग्रेस का विरोध महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। एनएसयूआई के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस हताशा में ऐसे कदम उठा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में इन दिनों “जलेबी रेस” चल रही है, जिसमें गहलोत, डोटासरा और जूली एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन