घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग और कालाबाजारी : तीन विशेष प्रवर्तन दलों का गठन कर शहर में कार्रवाई, 118 सिलेंडर और उपकरण जब्त

नारायण सिटी जेएनयू हॉस्पिटल के पास कार्रवाई

घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग और कालाबाजारी : तीन विशेष प्रवर्तन दलों का गठन कर शहर में कार्रवाई, 118 सिलेंडर और उपकरण जब्त
जयपुर शहर में घरेलू एवं व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अवैध रिफलिंग कालाबाजारी के विरुद्ध अभियान। जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण की ओर से तीन विशेष प्रवर्तन दलों का गठन कर शहर में कार्रवाई।

जयपुर। जयपुर शहर में घरेलू एवं व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अवैध रिफलिंग कालाबाजारी के विरुद्ध अभियान चलाया। जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण की ओर से तीन विशेष प्रवर्तन दलों का गठन कर शहर में कार्रवाई हुई। कार्रवाई के दौरान कुल 118 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर, 3 इलेक्ट्रॉनिक कांटे, 2 उपकरण, 3 रिफिलिंग मोटर, एक रेगुलेटर एवं एक पिकअप वाहन जब्त किए।

पुलिस थाना खो-नागोरियान क्षेत्र में नारायण सिटी जेएनयू हॉस्पिटल के पास कार्रवाई कर अवैध रिफिलिंग होने पर 74 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 3 रिफिलिंग मोटर तथा एक पिकअप वाहन जब्त किया। आगरा रोड स्थित गौरव बर्तन भंडार एवं जग्गा की ढाणी में 22 गैस सिलेंडर एवं एक उपकरण जब्त किए। भांकरोटा क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान 8 गैस सिलेंडर, एक कांटा एवं एक उपकरण जब्त किया, वहीं बिन्दायका क्षेत्र में 14 गैस सिलेंडर, एक कांटा तथा एक रेगुलेटर रबर पाइप जब्त किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित
भारत ने वियतनाम के साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। सिंगापुर में शांग्री-ला डायलॉग के दौरान...
लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ