तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, परिजनों संग ग्रामीणों ने एक घंटे जाम लगाकर किया प्रदर्शन

बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज

कैथून में रविवार को सेंट्रल बैंक के निकट एक सवारी बस और बाइक की टक्कर में बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों संग ग्रामीणों ने कैथून-सांगोद मार्ग पर करीब एक घंटे जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रशासन की समझाइश और आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।

कैथून। कैथून में रविवार को सेंट्रल बैंक के निकट एक सवारी बस और बाइक की टक्कर में बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों संग ग्रामीणों ने कैथून-सांगोद मार्ग पर करीब एक घंटे जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रशासन की समझाइश और आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। जानकारी के अनुसार कैथून के टोड़ी मोहल्ला निवासी प्रकाश सुमन उम्र 25 वर्ष रविवार दोपहर करीब 1.45 बजे मेला बस स्टैंड से बाइक से अपने घर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान सेंट्रल बैंक के सामने सांगोद की ओर से कोटा जा रही तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक नीचे गिर गया और बस का टायर सिर पर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने कैथून-सांगोद मार्ग जाम कर धरना शुरू कर दिया। जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। परिजनों ने मृतक की पत्नी को संविदा पर नौकरी और उचित मुआवजे की मांग क८ी।

-इनका कहना है
मृतक के पिता रमेश की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। बस को जब्त कर उद्योग नगर थाने में खड़ा किया गया है। 
-संदीप शर्मा, थानाधिकारी, कैथून 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब