आज दूसरे दिन भी आईएचएमएस सर्वर में आ रही दिक्कतें : मैनुअल कट रही पर्ची, ओपीडी टाइम एक घंटे बढ़ाया

मरीजों और स्टाफ दोनों को असुविधा झेलनी पड़ रही

आज दूसरे दिन भी आईएचएमएस सर्वर में आ रही दिक्कतें : मैनुअल कट रही पर्ची, ओपीडी टाइम एक घंटे बढ़ाया
आईएच एम एस सर्वर में आज लगातार दूसरे दिन भी दिक्कतें आ रही है। ऐसे में एक बार फिर सर्वर डाउन हो जाने से चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो गईं। सुबह से ही अस्पताल की ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली ठप पड़ गई, जिससे मरीजों को रजिस्ट्रेशन कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जयपुर। सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में आईएच एम एस सर्वर में आज लगातार दूसरे दिन भी दिक्कतें आ रही है। ऐसे में एक बार फिर सर्वर डाउन हो जाने से चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो गईं। सुबह से ही अस्पताल की ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली ठप पड़ गई, जिससे मरीजों को रजिस्ट्रेशन कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी कतारों में खड़े मरीज और उनके परिजन घंटों इंतजार करते रहे। सर्वर ठप होने का असर जांच सेवाओं पर भी पड़ा।

लैब टेस्ट, एक्स-रे और अन्य जांचों की ऑनलाइन एंट्री नहीं हो सकी, जिससे रिपोर्ट जारी करने में देरी हुई। कई विभागों में डॉक्टरों को मैनुअल पर्चियां बनाकर काम चलाना पड़ा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार तकनीकी टीम को समस्या दूर करने के लिए लगा दिया गया है और जल्द ही सर्वर बहाल होने की उम्मीद है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने आज भी ओपीडी का समय एक घंटे के लिए बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से सर्वर संबंधी दिक्कतें बार-बार सामने आ रही हैं, जिससे मरीजों और स्टाफ दोनों को असुविधा झेलनी पड़ रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र