तेज रफ्तार से आए डंपर की टक्कर से दहशत : कार सवार लोग बाल-बाल बचे, चालक ने परिवार सहित कार को दो किलोमीटर तक घसीटा

टक्कर के बाद कार डंपर के बंपर में फंस गई

तेज रफ्तार से आए डंपर की टक्कर से दहशत : कार सवार लोग बाल-बाल बचे, चालक ने परिवार सहित कार को दो किलोमीटर तक घसीटा

एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने एक कार को टक्कर मारने के बाद रोकने के बजाय उसे अपने बंपर में फंसा लिया और करीब दो किलोमीटर तक घसीटता ले गया। कार में सवार परिवार की चीख-पुकार से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दोनों वाहन सड़क से नीचे उतरकर मिट्टी में धंस गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने एक कार को टक्कर मारने के बाद रोकने के बजाय उसे अपने बंपर में फंसा लिया और करीब दो किलोमीटर तक घसीटता ले गया। कार में सवार परिवार की चीख-पुकार से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दोनों वाहन सड़क से नीचे उतरकर मिट्टी में धंस गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। हालांकि किसी भी पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई,जिससे कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
थानाप्रभारी रामकृपाल ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े 11 बजे सीकर रोड स्थित 5 नंबर पुलिस चौकी के पास हुआ।

गाजियाबाद निवासी जगदीश बैरागी अपनी पत्नी लक्ष्मी बैरागी और बेटी श्वेता के साथ कार से चित्तौड़गढ़ जा रहे थे। कार उनका निजी चालक चला रहा था। जैसे ही कार 5 नंबर चौराहे के पास पहुंची तभी 14 नंबर की ओर से तेज गति से आए डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार डंपर के बंपर में फंस गई। चालक डंपर को रोकने के बजाय कार को सवारियों सहित दो किलोमीटर तक घसीट ले गया। कई लोगों ने डंपर का पीछा कर उसे रुकवाने की कोशिश की। आखिरकार डंपर और कार सड़क से नीचे उतर गए, जहां मिट्टी में धंसने के कारण दोनों वाहनों के पहिए थम गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
इजरायल काट्ज़ ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी। जो भी नया नेता इजरायल के खिलाफ साजिश या उसे मिटाने की...
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत
राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 
होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट