विधायकों ने सदन में किया याचिकाओं का उपस्थापन, पशु उप केन्द्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने के संबंध में याचिका
राजस्थान विधानसभा बजट सत्र
वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने आहोर के पावटा पंचायत के राजकीय स्कूल रसियावास खुर्द को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने के संबंध में याचिका रखी, आहोर के दयालपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पशु उप केन्द्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने के संबंध में याचिका रखी।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में शनिवार को कई विधायकों ने याचिकाओं का उपस्थापन किया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने आहोर के पावटा पंचायत के राजकीय स्कूल रसियावास खुर्द को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने के संबंध में याचिका रखी, आहोर के दयालपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पशु उप केन्द्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने के संबंध में याचिका रखी।
कांग्रेस विधायक डूंगरराम गेदर ने याचिका का उपस्थापन करते हुए विधानसभा क्षेत्र सूरतगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोलने के संबंध में याचिका रखी।

Comment List