विधानसभा में आज चर्चा : सरकार के दो वर्ष और कांग्रेस के पाँच वर्ष पर होगी बहस, विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श

सरकार के पाँच वर्ष के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए तुलनात्मक चर्चा

विधानसभा में आज चर्चा : सरकार के दो वर्ष और कांग्रेस के पाँच वर्ष पर होगी बहस, विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श
राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज प्रातः 11 बजे आरम्भ। आज सदन में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा। कार्यसूची के अनुसार याचिकाओं का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा तथा विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श होगा। दोपहर 2 बजे से सदन में राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पर चर्चा होगी।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज प्रातः 11 बजे आरम्भ होगी। आज सदन में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा। कार्यसूची के अनुसार याचिकाओं का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा तथा विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श होगा। दोपहर 2 बजे से सदन में राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पर चर्चा होगी। इस दौरान वर्तमान सरकार की उपलब्धियों और कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विपक्ष द्वारा पूर्व कांग्रेस सरकार के पाँच वर्ष के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए तुलनात्मक चर्चा की जाएगी।

सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य सरकार के दो वर्ष तथा कांग्रेस के पाँच वर्ष के कार्यों का तुलनात्मक लेखा-जोखा सदन में प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग की अनुदान मांगों पर विचार एवं मतदान भी प्रस्तावित है। गिरदावरी, मार्ग विवाद, तहसील एवं पटवार कार्यालयों की कार्यप्रणाली तथा राजस्व मंडल से संबंधित विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर