कार पलटते ही धधकी आग : मासूम बालिका की मौत और दंपति सहित चार घायल, जानें पूरा मामला

दमकल ने एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

कार पलटते ही धधकी आग : मासूम बालिका की मौत और दंपति सहित चार घायल, जानें पूरा मामला

कार पलटने से एक वर्ष की बालिका की मौत हो गई तथा दंपति व चालक सहित तीन जने गंभीर घायल हो गए। आमेट थानाधिकारी ने बताया कि देर रात आमेट की ओर से रेलमगरा जा रही अर्टिका कार राजपुरा मोड पर अचानक अनियंत्रित होकर पांच पलटी खा गई। पलटने के बाद कार में अचानक आग लग गई। कार मेंविकास जैन निवासी रेलमगरा व उनकी पत्नी राजेश्वरी जैन व उनकी 2 बेटियां 4 साल की गनिष्ठा व एक साल की प्रनिधि व कार ड्राइवर कालूराम सवार थे।

आमेट। सरदारगढ़ रोड पर राजपुरा के समीप चलती कार पलटने से एक वर्ष की बालिका की मौत हो गई तथा दंपति व चालक सहित तीन जने गंभीर घायल हो गए। आमेट थानाधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात आमेट की ओर से रेलमगरा जा रही अर्टिका कार राजपुरा मोड पर अचानक अनियंत्रित होकर पांच पलटी खा गई। पलटने के बाद कार में अचानक आग लग गई। कार मेंविकास जैन (32) निवासी रेलमगरा व उनकी पत्नी राजेश्वरी जैन (28) व उनकी 2 बेटियां 4 साल की गनिष्ठा व एक साल की प्रनिधि व कार ड्राइवर कालूराम सवार थे। कार में सवार विकास, उनकी पत्नी राजेश्वरी, बड़ी बेटी गनिष्ठा व कार ड्राइवर कालूराम को राहगीरों ने जलती हुई कार से बाहर निकाला। देखते ही देखते कार में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया जिससेहादस में एक साल की मासूम प्रनिधि जैन की जलने से मौत हो गईं। कार भी पूरी तरह जल कर राख हो गईं। सूचना मिलते ही आमेट थानाधिकारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

जहां आमेट नगर पालिका की दमकल को मौके पर बुलाया गया। दमकल ने एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार में सवार दंपती, उनकी बेटी व चालक चारों की हालत नाजुक बताई गई जिनका आमेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को राजसमंद आरके जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमेंराजेश्वरी जैन का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। वहीं विकास जैन की जीभ पूरी तरह से कट गई। सभी का राजसमंद के आर के अस्पताल मेंइलाज जारी है। ग्रामीणों ने बताया  कि यहां मोड़ पर करीब बारह लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मोड़ इतना विकट है कि अनजान वाहन चालक गाड़ी को संतुलित नहीं कर पाता।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब