ट्रक ने रोडसाइड खड़े ट्रक को मारी जोरदार टक्कर : ड्राइवर केबिन में फंसा, दोनों ट्रकों के मालिकों से पूछताछ शुरू

पुलिस ने हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रकों को क्रेन की मदद से हटवाया

ट्रक ने रोडसाइड खड़े ट्रक को मारी जोरदार टक्कर : ड्राइवर केबिन में फंसा, दोनों ट्रकों के मालिकों से पूछताछ शुरू

तड़के एक बड़ा सड़क हादसा। सांगानेर से भांकरोटा की ओर जा रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर मारने वाले ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठा ड्राइवर फंस गया।

जयपुर। मुहाना थाना क्षेत्र के नेवटा पुलिया के पास शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सांगानेर से भांकरोटा की ओर जा रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर मारने वाले ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठा ड्राइवर फंस गया। मुहाना पुलिस के अनुसार, हादसे में भरतपुर निवासी ड्राइवर गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मुहाना गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने आसपास के अन्य ट्रकों को रोककर उनके ड्राइवरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन को तोड़कर फंसे ड्राइवर गौरव को बाहर निकाला जा सका। एसीपी रामचंद्र ने बताया कि घायल ड्राइवर को तत्काल नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रकों को क्रेन की मदद से हटवाया और बाधित ट्रैफिक को सुचारू रूप से बहाल कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे पर्याप्त सावधानी या चेतावनी के संकेत न होने के कारण यह दुर्घटना हुई मानी जा रही है। पुलिस ने दोनों ट्रकों के मालिकों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ